वाराणसी में घायल युवक की मौत:परिजन बोले- पीटकर हत्या की गई, पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया; FIR

Sep 25, 2026 - 11:47
0
वाराणसी में घायल युवक की मौत:परिजन बोले- पीटकर हत्या की गई, पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया; FIR
वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर निवासी विनीत यादव उर्फ धर्मेंद्र की ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। विनीत को मारपीट में घायल होने के बाद बुधवार रात ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक लंका राजकुमार शर्मा ने बताया कि विनीत के परिजनों ने दुर्घटना की सूचना देकर उसे बुधवार रात ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार रात परिजनों ने कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने फिलहाल मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है। मौत के बाद हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। विनीत की मौत के बाद पोस्टमार्टम समेत अन्य कार्रवाई की जा रही है। जांच के तथ्यों के आधार पर मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। 2 लोग हिरासत में, पूछताछ जारी मामले में पुलिस ने फिलहाल दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विनीत किन परिस्थितियों में घायल हुआ था और मारपीट में कौन-कौन लोग शामिल थे। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User