व्हाट्सएप पर सुसाइड नोट लगाकर लापता हुआ आयुष डॉक्टर मिला:चित्रकूट के मानिकपुर में तैनात था, सतना जंक्शन से पुलिस ने ढूंढा

Oct 13, 2026 - 07:48
0
व्हाट्सएप पर सुसाइड नोट लगाकर लापता हुआ आयुष डॉक्टर मिला:चित्रकूट के मानिकपुर में तैनात था, सतना जंक्शन से पुलिस ने ढूंढा
चित्रकूट के मानिकपुर में बगदरी पीएचसी में तैनात आयुष डॉक्टर व्हाट्सएप पर सुसाइड नोट लगाकर लापता हो गए थे। चित्रकूट पुलिस की सूचना पर सतना पुलिस ने उन्हें जंक्शन से सकुशल ढूंढ निकाला। डॉ. आशु प्रकाश ने रविवार को स्टेटस पर लिखा था कि वह आत्महत्या कर रहे हैं और इसके लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए। उन्होंने निजी कारणों से सतना रेलवे स्टेशन पर यह कदम उठाने की बात कही थी। उन्होंने अपने पिता बृजभान सिंह, मां विमला देवी और पत्नी आशी सिंह समेत परिवार को परेशान न करने की अपील की थी। सोमवार सुबह स्टाफ ने स्टेटस देखकर सीएमओ को सूचना दी। सीएमओ डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने एसपी अरुण कुमार सिंह से मदद मांगी। सर्विलांस और फोटो के आधार पर सतना पुलिस ने उन्हें जंक्शन के पास से ढूंढ निकाला। सीएमओ डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि डॉक्टर को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। उनके निजी कारणों की जानकारी ली जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User