विधायक की शिकायत पर 7 सड़कों की गुणवत्ता जांचेगा PWD:संतकबीर नगर में ग्रामीणों ने निर्माण में खामियों की शिकायत की थी; एक सप्ताह में देनी होगी रिपोर्ट

Oct 05, 2026 - 20:42
0
विधायक की शिकायत पर 7 सड़कों की गुणवत्ता जांचेगा PWD:संतकबीर नगर में ग्रामीणों ने निर्माण में खामियों की शिकायत की थी; एक सप्ताह में देनी होगी रिपोर्ट
संतकबीरनगर के खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग (PWD) की ओर से कराए गए सड़क निर्माण और नवीनीकरण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर भाजपा विधायक अंकुर राज तिवारी ने मामला विभाग के सामने उठाया। इसके बाद सात प्रमुख सड़कों की स्थलीय जांच के लिए दो सदस्यीय समिति गठित की गई है। मुख्य अभियंता, बस्ती परिक्षेत्र आनंद कुमार के निर्देश पर गठित समिति में अधिशासी अभियंता शाकिर राव को अध्यक्ष और सहायक अभियंता वीपीएन वर्मा को सदस्य बनाया गया है। समिति सातों सड़कों का मौके पर निरीक्षण कर निर्माण की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुरूप हुए कार्य की जांच करेगी। जांच रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर मुख्य अभियंता कार्यालय को सौंपनी होगी। इसके बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। इन 7 सड़कों की होगी जांच जांच के दायरे में खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र की ये सड़कें शामिल हैं— मानकों की अनदेखी मिली तो होगी कार्रवाई विभागीय पत्र के अनुसार, क्षेत्र में कराए गए विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता खराब होने की शिकायतें मिली थीं। इन्हीं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए स्थलीय जांच के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग संतकबीरनगर के अधिशासी अभियंता आरके पांडेय ने कहा कि जांच रिपोर्ट में यदि निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों की अनदेखी या गुणवत्ता में कमी सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User