विद्यार्थियों को बांटीं कॉपी-किताबें:रामविलास धनगर बोले- शिक्षा ही बेहतर भविष्य की नींव; शिक्षक सम्मानित

Oct 09, 2026 - 19:08
0
विद्यार्थियों को बांटीं कॉपी-किताबें:रामविलास धनगर बोले- शिक्षा ही बेहतर भविष्य की नींव; शिक्षक सम्मानित
ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ (उत्तर प्रदेश) के पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष रामविलास धनगर ने ग्राम सभा धर्मेर स्थित प्राथमिक विद्यालय और कन्या जूनियर हाईस्कूल में छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क शैक्षणिक सामग्री वितरित की। इस पहल का उद्देश्य बच्चों की पढ़ाई में संसाधनों की कमी को दूर कर उन्हें समान शिक्षा का अवसर उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के तहत कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को कॉपी, अंग्रेजी की पुस्तकें, पेंसिल, रबर, कटर और ज्योमेट्री बॉक्स बांटे गए। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। रामविलास धनगर ने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा ही एक सशक्त और बेहतर भविष्य की सबसे मजबूत नींव है, इसलिए बच्चे पूरी लगन से पढ़ाई करें। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अच्छेलाल कुशवाहा, भोलू कुशवाहा और रामभजन धनगर सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे और उन्होंने बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के इस प्रयास की सराहना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User