विजयादशमी पर हिंदू महासभा ने सेना तोप का किया पूजन:भारत माता के जयकारे लगाए, टैंक पर कलावा बांधा और आरती उतारी
विजयादशमी के अवसर पर अखिल भारत हिंदू महासभा की जिला अध्यक्ष मीरा राठौर ने नामनेर चौराहे पर भारतीय सेना द्वारा स्थापित तोप-टैंक का पूजन किया। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने टैंक पर तिरंगा फहराया। इसके बाद मीरा राठौर ने टैंक पर कलावा बांधा और आरती उतारी। कार्यक्रम में भारत माता की जय, वीर सपूतों की जय और भारतीय सेना की जय के नारे लगाए गए। कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। टैंक पर तिरंगा फहराकर किया पूजन कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले टैंक पर भारतीय तिरंगा फहराया। इसके बाद विधि-विधान से पूजन किया गया। कार्यक्रम में मीरा राठौर के साथ संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कारगिल युद्ध के शहीदों को किया याद मीरा राठौर और वरिष्ठ नेता अवतार सिंह गिल ने कहा कि विजयादशमी असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। इस दिन लोग शस्त्र पूजन करते हैं। उन्होंने कहा कि टैंक भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है। इस अवसर पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को याद करते हुए सेना के सम्मान में नारे लगाए गए। ये लोग रहे मौजूद कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ हिंदू नेता शंकर श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष मीरा राठौर, नीतू ठाकुर, डॉली कुशवाहा, अवतार सिंह गिल, शंकर श्रीवास्तव और सौरभ शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)