विजयादशमी पर क्षत्रिय समाज ने किया शस्त्र पूजन:कासगंज में क्षत्रिय सम्मेलन का आयोजन, एक-दूसरे को पहनाई पगड़ी

Oct 20, 2026 - 15:33
0
विजयादशमी पर क्षत्रिय समाज ने किया शस्त्र पूजन:कासगंज में क्षत्रिय सम्मेलन का आयोजन, एक-दूसरे को पहनाई पगड़ी
कासगंज में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने विजयादशमी के मौके पर क्षत्रिय सम्मेलन और शस्त्र पूजन कार्यक्रम किया। यह कार्यक्रम मंगलवार दोपहर 2 बजे कासगंज शहर के नदरई गेट स्थित कम्युनिटी हॉल में हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार सिसोदिया के नेतृत्व में इसमें बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में समाज की एकजुटता, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखने पर जोर दिया गया। विजयादशमी के अवसर पर विधि-विधान से शस्त्रों का पूजन किया गया। समाज के लोगों ने अपनी पारंपरिक संस्कृति और इतिहास को याद किया। इस दौरान लोगों में काफी उत्साह दिखा। पीढ़ियों को परंपराओं से जोड़ने की बात कही सम्मेलन में पहुंचे क्षत्रिय समाज के लोगों ने एक-दूसरे को पगड़ी पहनाकर स्वागत और सम्मान किया। पगड़ी पहनाकर आपसी भाईचारे, सम्मान और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। लोगों ने समाज को संगठित रखने और आने वाली पीढ़ियों को परंपराओं से जोड़ने की बात कही। इस कार्यक्रम में समाज के लोगों ने आपसी सहयोग और एकजुटता के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन के दौरान सामाजिक समरसता और पारंपरिक रीति-रिवाजों की झलक दिखी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User