विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम में नहीं जुटी अपेक्षित भीड़:कानपुर देहात में 300 से ज्यादा कुर्सियां खाली रहीं, सरकारी महकमे से जुड़े लोगों से कुर्सियां भरी

Oct 07, 2026 - 11:32
0
विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम में नहीं जुटी अपेक्षित भीड़:कानपुर देहात में 300 से ज्यादा कुर्सियां खाली रहीं, सरकारी महकमे से जुड़े लोगों से कुर्सियां भरी
कानपुर देहात में बुधवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे इको पार्क में सेवा संकल्प अभियान, सेवा ज्योति कलश यात्रा और विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान, डीएम कपिल सिंह, एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 अक्टूबर को सेवा ज्योति कलश यात्रा और विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित किए जाने का कार्यक्रम पहले से तय था। इको पार्क के सभागार में कार्यक्रम के लिए करीब 700 कुर्सियां लगाई गई थीं। वहीं हॉल के बाहर बड़े पंडाल में करीब 300 कुर्सियों के साथ एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के वर्चुअल संबोधन को सुनने की व्यवस्था की गई थी। हालांकि कार्यक्रम के दौरान बाहरी पंडाल में अधिकांश कुर्सियां खाली नजर आईं और एलईडी स्क्रीन पर वर्चुअल संबोधन सुनने के लिए अपेक्षित संख्या में लोग नहीं पहुंचे। मुख्य सभागार में भी करीब 500 लोग दिखे मुख्य सभागार में करीब 500 लोगों की मौजूदगी दिखाई दी। इनमें बड़ी संख्या सरकारी विभागों और प्रशासनिक तंत्र से जुड़े लोगों की बताई जा रही है। कार्यक्रम में जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, लेकिन आयोजन के लिए की गई बैठने की व्यवस्था के मुकाबले भीड़ कम दिखाई देने को लेकर चर्चा रही। चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा, तीन मंत्री भी सरकार में कानपुर देहात में चार विधानसभा क्षेत्र हैं और सभी सीटों पर भाजपा के विधायक हैं। जिले से तीन मंत्री भी प्रदेश सरकार में शामिल हैं। ऐसे में बड़े स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में अपेक्षित भीड़ नहीं जुटने का मुद्दा चर्चा में रहा। इससे पहले सेवा संकल्प अभियान के तहत कानपुर देहात में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। वर्चुअल संबोधन के बाद सेवा संकल्प से जुड़े कार्यक्रम प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन के बाद कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं और सेवा संकल्प अभियान से जुड़े आयोजन प्रस्तावित हैं। इनमें प्रभारी मंत्री डॉ. संजय निषाद समेत अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं। अभियान के तहत सेवा, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत के संकल्प से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User