विंध्य महोत्सव में देवी गीतों से सजेगी पहली शाम:मुंबई की रविंदर खुराना करेंगी लोकनृत्य, प्रयागराज की दिव्या देंगी कथक की प्रस्तुति

Oct 11, 2026 - 07:28
0
विंध्य महोत्सव में देवी गीतों से सजेगी पहली शाम:मुंबई की रविंदर खुराना करेंगी लोकनृत्य, प्रयागराज की दिव्या देंगी कथक की प्रस्तुति
मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी धाम में शारदीय नवरात्र के अवसर पर रविवार से नौ दिवसीय विंध्य महोत्सव का आगाज होगा। विंध्याचल के रोडवेज परिसर में आयोजित महोत्सव के पहले दिन शाम 6 बजे से देवी गीत, भजन, लोकगायन और नृत्य की प्रस्तुतियां होंगी। देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से भक्ति और लोक संस्कृति की छटा बिखेरेंगे। महोत्सव के पहले दिन पंजाब के सुप्रसिद्ध लोकगायक अनादि मिश्रा अपनी टीम के साथ देवी गीत और भजन प्रस्तुत करेंगे। वहीं, मुंबई की मशहूर नृत्यांगना रविंदर खुराना लोकनृत्य के जरिए दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी। प्रयागराज से आने वाली दिव्या कथक नृत्य की प्रस्तुति देंगी। इन कार्यक्रमों के जरिए दर्शकों को लोक और शास्त्रीय कलाओं का संगम देखने को मिलेगा। स्थानीय कलाकारों को भी मिलेगा मंच विंध्य महोत्सव में जनपद के कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। मिर्जापुर की गायिका रानी सिंह, कल्पना गुप्ता, गणेश प्रसाद गुप्ता, आनंद कुमार, शांति निषाद, सूफिया बेगम, संतोष कुमार और सूरज कुमार लोकगायन, भजन और देवी गीतों की प्रस्तुति देंगे। भक्ति और संस्कृति का संगम बनेगा महोत्सव नवरात्र के धार्मिक माहौल में भक्ति संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम महोत्सव को खास बनाएंगे। आयोजन का उद्देश्य नवरात्र मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को धार्मिक आस्था के साथ देश की समृद्ध लोक एवं शास्त्रीय संस्कृति से जोड़ना है। नौ दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में विभिन्न कलाकारों की प्रस्तुतियों के जरिए सांस्कृतिक विविधता की झलक देखने को मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User