विरेंद्र चौहान बने भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष:गाजीपुर में प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति से हुई नियुक्ति

Oct 14, 2026 - 10:25
0
विरेंद्र चौहान बने भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष:गाजीपुर में प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति से हुई नियुक्ति
गाजीपुर में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति के बाद पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने मंगलवार देर शाम जिलाध्यक्षों की सूची जारी की। इसमें मनिहारी ब्लॉक के रसूलपुर कटघरा निवासी विरेंद्र चौहान को गाजीपुर जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विरेंद्र चौहान इससे पहले भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इससे पूर्व वह जिला उपाध्यक्ष समेत संगठन के कई पदों पर काम कर चुके हैं। विरेंद्र चौहान की नियुक्ति पर भाजपा जिला प्रभारी अजीत चौबे और जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि विरेंद्र चौहान की मेहनत और पार्टी के प्रति समर्पण से संगठन को मजबूती मिलेगी। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User