विवाहिता की हत्या कर फांसी पर लटकाने का आरोप:पिता बोले- बुलेट की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे ससुराल वाले, केस दर्ज

Oct 14, 2026 - 12:05
0
विवाहिता की हत्या कर फांसी पर लटकाने का आरोप:पिता बोले- बुलेट की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे ससुराल वाले, केस दर्ज
जौनपुर में जलालपुर थाना क्षेत्र के हौज नवाबाद गांव में मंगलवार देर रात एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता लक्ष्मी नारायण ने बताया कि उनकी बेटी शशिबाला की शादी हौज नवाबाद गांव निवासी दुर्गेश से हुई थी। शादी में उन्होंने एक लाख रुपये नकद, सोने की चेन, अंगूठी और अन्य सामान दहेज में दिया था। शशिबाला का दो साल का बेटा भी है। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, सास, ससुर और ननद बुलेट की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी। मंगलवार रात समधी ने फोन कर शशिबाला के आत्महत्या करने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। लक्ष्मी नारायण की शिकायत पर पुलिस ने शशिबाला के पति, सास-ससुर, ननद और कुछ रिश्तेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User