वृद्धाश्रम के बुजुर्ग को दी सम्मानजनक विदाई:77 वर्षीय कृष्ण स्वरूप के अंतिम संस्कार में इनर व्हील क्लब स्वर्णिम ने किया सहयोग

Oct 18, 2026 - 14:49
0
वृद्धाश्रम के बुजुर्ग को दी सम्मानजनक विदाई:77 वर्षीय कृष्ण स्वरूप के अंतिम संस्कार में इनर व्हील क्लब स्वर्णिम ने किया सहयोग
इनर व्हील क्लब स्वर्णिम उरई ने मानवता और सेवा भावना की मिसाल पेश करते हुए वृद्धाश्रम में रहने वाले 77 वर्षीय कृष्ण स्वरूप के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार की व्यवस्था में सहयोग किया। संस्था की अध्यक्ष रजनी सिंह और आईओएस डॉ. अंजना शर्मा ने इस पहल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बुजुर्ग के निधन की जानकारी मिलने पर संस्था की ओर से उन्हें सम्मानजनक अंतिम विदाई देने की व्यवस्था की गई। रजनी सिंह ने पहले ही शव चबूतरे पर टीन शेड का निर्माण कराया था। पार्थिव शरीर को वहां रखने के बाद शव यात्रा मोक्षधाम उरई पहुंची, जहां अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान दिवंगत कृष्ण स्वरूप को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। संस्था की इस पहल ने जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता, करुणा और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User