व्यापारी UPI MDR शुल्क के विरोध में सड़कों पर उतरे:₹2,000 से अधिक के लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत शुल्क का विरोध, पीएम को भेजा ज्ञापन

Oct 10, 2026 - 17:37
0
व्यापारी UPI MDR शुल्क के विरोध में सड़कों पर उतरे:₹2,000 से अधिक के लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत शुल्क का विरोध, पीएम को भेजा ज्ञापन
हरदोई जनपद में यूपीआई पर लगने वाले एमडीआर के विरोध में व्यापारियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। हाल ही में UPI लेन-देन पर प्रस्तावित MDR व्यवस्था के अंतर्गत ₹2,000 से अधिक के लेन-देन पर 0.4 प्रतिशत शुल्क लागू करने का निर्णय लिया गया है। इस व्यवस्था से असंतुष्ट भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले सैकड़ों व्यापारियों ने डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन भेजा। यह कार्यक्रम शनिवार की दोपहर 1:30 शुरू हुआ। जो शाम 4:00 बजे तक चलता रहा। जिलाध्यक्ष विमलेश दीक्षित ने कहा किराना, कपड़ा, हार्डवेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटो पार्ट्स, खाद्यान्न, दवा, सब्जी एवं फल विक्रेता जैसे छोटे व मध्यम व्यवसाय अत्यंत कम लाभ मार्जिन पर संचालित होते हैं। वर्तमान समय में ₹2,000 से अधिक का डिजिटल भुगतान बेहद आम बात हो चुकी है। ऐसे में प्रत्येक लेन-देन पर MDR का अतिरिक्त भार सीधे तौर पर व्यापारी की शुद्ध प्राप्ति को कम करेगा, जिससे छोटे कारोबारियों पर अनावश्यक आर्थिक दबाव पड़ेगा। युवा प्रदेश मंत्री विभु गुप्ता ने सरकार से माँग की है कि डिजिटल अर्थव्यवस्था के प्रसार को निर्बाध रखने के लिए इस शुल्क व्यवस्था पर पुनर्विचार कर इसे निरस्त किया जाए। इसके अतिरिक्त, UPI स्वीकार करने वाले छोटे व्यापारियों को हतोत्साहित करने के बजाय उनके लिए विशेष डिजिटल भुगतान प्रोत्साहन योजनाएँ शुरू की जाएं। संगठन ने भारतीय रिजर्व बैंक, NPCI और प्रमुख व्यापारी संगठनों के बीच एक स्थायी विचार-विमर्श व्यवस्था गठित करने का भी अनुरोध किया। इस अवसर प प्रदेश संगठन मंत्री अजय टंडन, महामंत्री राजन द्विवेदी, संरक्षक निरमा देवी, IT सेल अध्यक्ष भरत पांडेय और कोषाध्यक्ष छुन्ना भाई प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। साथ ही अशोक उपाध्याय, अवनीश त्रिवेदी, सुरेंद्र सिंह, रजनीश गुप्ता, शिवेंद्र सिंह, प्रतिपल, सतवंत, जसवंत, अनुराग शुक्ल, काजल गुप्ता, पदमा सिंह, राम कुमार गुप्ता, अनिल गुप्ता, विवेक तिवारी, रणजीत शर्मा, रोहित बंसल, आशीष प्रजापति, श्याम भैया, विवेक गुप्ता, सोम अग्रवाल, रामू गुप्ता, ममता सिंह, सुयश गुप्ता, आकाश तिवारी, क्षितिज गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, अनिल पांडे, आनंद पांडे, प्रखर सिंह, विकास सिंह, अनुज रस्तोगी, नव रस्तोगी, नवीन सागरी, सर्वेश गुप्ता, संजीव बंगा, गौरव द्विवेदी, अंकुर तिवारी, अंकित तिवारी, गौरव सिंह, रीति द्विवेदी और वेद प्रकाश सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User