व्यापारियों ने जीएसटी सर्वे से छूट देने की मांग की:बोले -बाजार पहले से मंदी झेल रहा है, बारिश से भी कारोबार पर असर

Oct 06, 2026 - 13:48
0
व्यापारियों ने जीएसटी सर्वे से छूट देने की मांग की:बोले -बाजार पहले से मंदी झेल रहा है, बारिश से भी कारोबार पर असर
बरेली में त्योहार और शादी के सीजन को देखते हुए व्यापारियों ने जांच और सर्वे से राहत मांगी है। राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें खाद्य विभाग की जांच सिर्फ शिकायत मिलने पर करने की मांग की गई है। व्यापारियों ने जीएसटी विभाग की सर्वे और जांच कार्रवाई पर भी फिर से विचार करने का अनुरोध किया। उनका कहना है कि बाजार पहले से मंदी झेल रहा है और बारिश से भी कारोबार पर असर पड़ा है। जिला अध्यक्ष राजकुमार राजपूत और महानगर अध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा ने ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई हो, लेकिन ईमानदार व्यापारियों को परेशान न किया जाए। व्यापार मंडल ने यूपीआई लेन-देन पर एमडीआर के प्रावधान पर भी पुनर्विचार की मांग की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User