Xpressbees के एरिया मैनेजर से मारपीट,FIR:अलीगढ़ में सिधौली शाखा में पार्सलों में छेड़छाड़ की जांच करने पहुंचे थे, हब इंचार्ज पर मारपीट का आरोप

Oct 19, 2026 - 14:45
0
Xpressbees के एरिया मैनेजर से मारपीट,FIR:अलीगढ़ में सिधौली शाखा में पार्सलों में छेड़छाड़ की जांच करने पहुंचे थे, हब इंचार्ज पर मारपीट का आरोप
महुआखेड़ा क्षेत्र के सिधौली स्थित Xpressbees कूरियर कंपनी की शाखा में पार्सलों से छेड़छाड़ की शिकायत की जांच करने पहुंचे एरिया मैनेजर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आगरा में तैनात एरिया मैनेजर उमेश पाल सिंह ने शाखा के हब इंचार्ज जसबीर सिंह और उसके साथियों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक, मारपीट में उनके पैर, आंख और चेहरे पर चोटें आई हैं। उन्होंने मेडिकल भी कराया है। पार्सलों में सामान बदलने की मिली थी सूचना न्यू आगरा के नगला पदी, दयालबाग निवासी उमेश पाल सिंह Xpressbees कंपनी में आगरा के एरिया मैनेजर हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके सहकर्मी कपिल दहिया ने उन्हें सूचना दी थी कि अलीगढ़ के सिधौली स्थित कंपनी की शाखा में कुछ लोग पार्सलों के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। आरोप है कि पार्सलों के अंदर रखे मूल सामान को बदलने की गतिविधियां की जा रही थीं। विरोध करने पर मारपीट का आरोप उमेश पाल सिंह के मुताबिक, वह 17 अक्टूबर की सुबह करीब आठ बजे पंचवटी फार्म हाउस के पास स्थित कंपनी की शाखा पहुंचे थे। वहां वह पार्सलों की जांच कर रहे थे, तभी हब इंचार्ज जसबीर सिंह अपने साथी दीपू, भाई धीरेन्द्र सिंह और अन्य लोगों के साथ कार्यालय में पहुंच गया। आरोप है कि इस दौरान उनके साथ गाली-गलौज की गई। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर दी, जिससे उनके पैर, आंख और चेहरे पर चोटें आईं। मेडिकल कराने के बाद पुलिस से शिकायत पीड़ित ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। इसके बाद उन्होंने अपना मेडिकल कराया और पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस ने रविवार देर शाम एफआईआर दर्ज कर ली है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User