योग और आत्मसुरक्षा दिवस मनाया:कानपुर में प्रो.अर्चना सक्सेना ने छात्राओं को नशामुक्त जीवनशैली का संकल्प दिलाया
भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशन में "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत – 100 सप्ताह संकल्प अभियान" के अंतर्गत 16 अक्टूबर 2026 को आचार्य नरेन्द्र देव नगर निगम महिला महाविद्यालय, हर्ष नगर, कानपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई–II द्वारा "योग एवं आत्मसुरक्षा दिवस" का आयोजन किया गया। प्राचार्या प्रो. अर्चना सक्सेना के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जया भारती के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य, आत्मविश्वास तथा नशामुक्त जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था। योगाचार्य नेहा गुप्ता ने योग प्रशिक्षण तथा श्री विजय कुमार ने आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया। पूर्व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों प्रो. राजकिशोरी सिंह, प्रो. पुष्पा चौधरी, डॉ. अर्चना आनंद एवं डॉ. सीमा पांडे ने नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया। प्राचार्या ने छात्राओं को सामूहिक नशामुक्ति संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में डॉ. अंजना सोनकर, डॉ. प्रिया कुमारी, डॉ. ज्योति सिंह एवं सुश्री प्राची वर्मा का सक्रिय सहयोग रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)