योगी बोले- विधानसभा चुनाव में लड़ाई 80-20 की हुई:राज्यसभा नामांकन ने तस्वीर साफ की; अखिलेश के तीसरा उम्मीदवार न उतारने पर तंज

Oct 07, 2026 - 10:42
0
सीएम योगी ने बुधवार को कहा- कल यूपी के राज्यसभा चुनाव के नामांकन ने बता दिया है कि विधानसभा चुनाव का परिणाम क्या होने जा रहा है। यह लड़ाई फिर से 80 बनाम 20 की हो गई है। 80 फीसदी NDA में और 20 फीसदी PDA में। PDA का क्या हाल होने वाला है, यह आपके सामने आने वाला है। योगी का इशारा सपा मुखिया अखिलेश यादव के उस फैसले की ओर था, जिसमें उन्होंने राज्यसभा चुनाव में तीसरा उम्मीदवार न उतारने का फैसला किया था। यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर भाजपा ने 8 और सपा ने 2 उम्मीदवार उतारे हैं। सभी का निर्विरोध चुना जाना तय है। दरअसल, दोनों सपा उम्मीदवारों के नामांकन के बाद अखिलेश ने कहा था कि अगर हमारे नंबर पूरे हुए तो हम तीसरा उम्मीदवार उतारेंगे। इसके बाद से ही क्रॉस वोटिंग को लेकर सियासत तेज हो गई थी। हालांकि, डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा था कि सपा तीसरा प्रत्याशी उतारती तो भाजपा भी नौवां उम्मीदवार खड़ा करती। उसकी हार तय थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User