योगी के बयान पर सपा विधायक का पलटवार:ब्रजेश कठेरिया बोले- जनता सत्ता से बेदखल करने का इंतजार कर रही, धोखा देने वाले सदन नहीं देख पाएंगे
मैनपुरी के किशनी विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक ब्रजेश कठेरिया ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बरेली में दिए बयान, आजम खान से जुड़े मामले, सपा विधायकों के भाजपा में शामिल होने और दिल्ली में प्रदर्शन की अनुमति के मुद्दे पर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही भाजपा जनता के मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए सांप्रदायिकता, धर्म और जाति की राजनीति करती है। जनता झूठे आश्वासनों और जुमलेबाजी से परेशान हो चुकी है और सत्ता परिवर्तन का इंतजार कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बरेली में दिए उस बयान पर, जिसमें दंगा करने वालों को पुश्तैनी संपत्ति जाने का डर होने की बात कही गई, ब्रजेश कठेरिया ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, "अब चुनाव आ रहा है तो माननीय मुख्यमंत्री जी जो उन्होंने 10 कुकर्म किए हैं, जो गलत जनता के साथ अन्याय किया है, जो जनता को दिखा दिया है तो जनता कहीं मुद्दों की बात न करे। जब जनता मुद्दों की बात करती है तो भाजपा का इतिहास उठा कर देख लो, इन्होंने हमेशा सांप्रदायिकता, धर्म और जाति की राजनीति की है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनाए चुनाव के समय ये वहीं पैंतरा चल के जनता को बेवकूफ बनाने का काम करना चाहते हैं। लेकिन मैं आपके माध्यम से यह कहना चाहता हूं कि जनता इनकी झूठी बातों से, झूठे आश्वासनों से और इनके जुमलेबाजों से पूरी तरह परेशान हो गई है। इंतजार कर रही है वो दिन, वो समय कब मिले जब इन्हें सत्ता से बेदखल करके समाजवादी पार्टी की सरकार बनाए और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाए।" ईडी की पूछताछ और भ्रष्टाचार का केस दर्ज होने से जुड़े सवाल पर सपा विधायक ने कहा, "अब देखिए तो अभी इलेक्शन आ रहा है और इलेक्शन आते-आते यह क्या करेंगे। यह प्रकृति की देन है, जब किसी चीज का अंत होता है, जो आता है ताई होता है। जब उसे लगता है कि मैं जा रहा हूं तो जाते समय वह जुर्म की जस्तियों की सीमाएं तोड़ देता है। इसी तरह यह विदाई होने वाली है और जब विदाई होने वाली है तो निश्चित रूप से यह साम, दाम, दंड, भेद करके, लोगों को भयभीत करके सत्ता हथियाना चाहते हैं, जो किसी भी कीमत पर उत्तर प्रदेश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।" समाजवादी पार्टी के खिलाफ वोट किया… राकेश प्रताप सिंह समेत तीन विधायकों के भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर ब्रजेश कठेरिया ने कहा कि जो विधायक सपा के खिलाफ वोट कर चुके हैं और भाजपा का मंच साझा कर रहे हैं, उन्हें सपा का विधायक नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा, "अब वह समाजवादी पार्टी के विधायक कहे के लिए रहे, जब उन्होंने समाजवादी पार्टी के खिलाफ वोट किया और खुलेआम तब से अब तक लेकर भाजपा का मंच साझा कर रहे हैं तो उन्हें भाजपा का तो कहा जा सकता है, लेकिन समाजवादी पार्टी का किसी भी कीमत पर नहीं कहा जा सकता। इसलिए अभी उन्हें भाजपा में शामिल हो जाने दो, टिकटें बंटने दो। अगर इन्हें टिकट मिल जाए, यही बड़ा मुश्किल है। टिकट ही तो दे देगी भाजपा, सदन में जनता भेजती है। पूरे प्रदेश की जनता कम से कम भाजपा और ऐसे धोखेबाज लोग, जो समाजवादी पार्टी में रहकर सम्मान पाए और फिर समाजवादी पार्टी को धोखा देकर के, यह दोबारा कभी सदन का मुंह नहीं देख पाएंगे।" दिल्ली में जंतर-मंतर को बंद कर अन्य जगह प्रदर्शन की अनुमति दिए जाने के सवाल पर विधायक ने कहा, "कहा जगह बदलेंगे और कितनी जगह बदलेंगे, कहां हिंदुस्तान से बाहर चले जाएंगे, कितनी जगह बदलेंगे। यह जहां जाएंगे, हिंदुस्तान की जनता इनका घेराव करेगी। चुनाव आने दो, इन्हें लोग गांव में नहीं घुसने देंगे और जब गांव में घुसेंगे, लोग इनके ऊपर ईंट-पत्थर फेकेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)