यशोदा मॉम-टू-बी कार्निवल कार्यक्रम:विशेषज्ञों ने गर्भवती महिलाओं को दी प्रसव और शिशु देखभाल की जानकारी
गाजियाबाद के यशोदा मेडिसिटी स्थित ‘यशोदा क्रेडल एंड चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल’ में माता-पिता बनने की तैयारी कर रहे दंपतियों के लिए एक विशेष ‘यशोदा मॉम-टू-बी कार्निवल’ का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को सिर्फ रूटीन मेडिकल चेक-अप तक सीमित न रखकर उन्हें प्रसव, रिकवरी, स्तनपान और नवजात शिशु की देखभाल के प्रति जागरूक करना था। इस खास आयोजन में हॉस्पिटल के स्त्री रोग (ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी) और बाल रोग (पीडियाट्रिक्स) विभागों के विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। संवादात्मक सत्रों के दौरान प्रसव की तैयारी, गर्भावस्था के दौरान और उसके बाद होने वाले शारीरिक एवं मानसिक बदलाव, स्तनपान के सही तरीके और नवजात शिशु की जरूरी देखभाल जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिससे भावी माताओं की कई शंकाओं का समाधान हुआ। आयोजन को खुशनुमा और मनोरंजक बनाने के लिए कार्निवल में कई तरह के मजेदार खेलों और केक काटने का कार्यक्रम भी रखा गया, जिसका महिलाओं ने भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर यशोदा ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. पी.एन. अरोड़ा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि माता-पिता बनने के एक नए और खूबसूरत सफर की तैयारी के लिए भरोसेमंद मेडिकल जानकारी के साथ-साथ मजबूत भावनात्मक सहयोग की भी सख्त जरूरत होती है। संस्था का यह प्रयास भावी माताओं को वही सुरक्षित और सकारात्मक माहौल प्रदान करने के लिए है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)