यूपी BJP के 8 प्रत्याशी राज्यसभा नामांकन करने पहुंचे:सुरेश खन्ना बोले- सभी प्रत्याशी जीतेंगे, भाजपा ऑफिस में ढोल-नगाड़े बज रहे

Oct 06, 2026 - 12:26
0
यूपी BJP के 8 प्रत्याशी राज्यसभा नामांकन करने पहुंचे:सुरेश खन्ना बोले- सभी प्रत्याशी जीतेंगे, भाजपा ऑफिस में ढोल-नगाड़े बज रहे
यूपी राज्यसभा चुनाव में भाजपा के 8 प्रत्याशी थोड़ी देर में नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान विधान भवन में सीएम योगी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक मौजूद रहेंगे। सपा के राम गोपाल यादव और धनंजय परिमल नाथवानी पहले ही नामांकन दाखिल कर चुके हैं। सपा पहले तीसरा उम्मीदवार उतारने वाली थी, लेकिन अखिलेश ने इससे इनकार कर दिया है। ऐसे में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। विधान परिषद के 2 भाजपा प्रत्याशी भी नामांकन दाखिल करेंगे। लखनऊ शिक्षक खंड से भाजपा प्रत्याशी उमेश द्विवेदी और लखनऊ स्नातक खंड से भाजपा प्रत्याशी इंजीनियर अवनीश सिंह पटेल नामांकन दाखिल करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User