यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:राज्यपाल की बेटी BJP से राज्यसभा जाएंगी, सुप्रीम कोर्ट बोला- घमंडी हैं राजपाल यादव, महिला ने मॉल से घी-तेल चुराया
आज की सबसे बड़ी खबर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए बीजेपी के 8 प्रत्याशियों के ऐलान को लेकर है। वहीं, दूसरी बड़ी खबर कानपुर में सरकारी डॉक्टर द्वारा लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर जान देने को लेकर है। आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें... 1- भाजपा के 8 राज्यसभा प्रत्याशी घोषित; राज्यपाल गंगवार की बेटी को भी उतारा राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 2 महिलाओं सहित 8 कैंडिडेट्स का ऐलान कर दिया है। बाराबंकी की पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत और बरेली की श्रुति गंगवार भी प्रत्याशी होंगी। श्रुति झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी हैं। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्णा पांडेय, राम प्रताप सिंह चौहान को भी प्रत्याशी बनाया है। पूरी खबर पढ़ें 2- कानपुर में सरकारी डॉक्टर ने खुद को गोली से उड़ाया, 7 साल पहले शादी हुई थी कानपुर में सरकारी डॉक्टर ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर जान दे दी। गोली चलने की आवाज सुनकर पत्नी कमरे में पहुंची तो डॉ. संदीप सिंह जमीन पर खून से लथपथ पड़े थे। परिजन उन्हें रीजेंसी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। संदीप कानपुर देहात में तैनात थे। पहली पत्नी से तलाक हो चुका था। पुलिस ने रिवाल्वर जब्त कर जांच शुरू कर दी। पूरी खबर पढ़ें 3- सुप्रीम कोर्ट ने एक्टर राजपाल यादव को फटकारा, कहा- आपकी जगह जेल में है चेक बाउंस के सात मामलों में दोषी एक्टर राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई। आदेश के बावजूद 5 करोड़ रुपए जमा नहीं करने पर जस्टिस जॉयमाल्य बागची ने कहा- इस घमंड को सही जगह दिखानी होगी। आपको पता होना चाहिए कि कब मुंह खोलना है। आपकी जगह जेल में है। उनको आखिरी मौका देते हुए मंगलवार तक रुपए जमा करने का आदेश दिया। पूरी खबर पढ़ें 4- लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी; 40 हजार घरों में घुसा पानी लखनऊ में बाढ़ के हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। गोमती नदी का पानी सातवें दिन भी बढ़ रहा। फैजुल्लागंज में करीब 40 हजार घरों में 4-5 फीट तक पानी भर गया है। 3 लाख लोग प्रभावित हैं। हर दिन 2 हजार से ज्यादा लोग घर छोड़कर पलायन कर रहे। कॉलोनियों में नाव चल रही। रिवरफ्रंट और मरीन ड्राइव के पास फूड वैली बंद हुआ। सीएम योगी प्रभावित क्षेत्र पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें 5- आकाश आनंद की बसपा में हुई वापसी, 2 अक्टूबर को मांगी थी माफी बसपा प्रमुख मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को 25 दिन बाद एक बार फिर से पार्टी में वापस ले लिया है। उन्हें राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है। उनकी पार्टी में तीसरी बार वापसी हुई है। 2 अक्टूबर को आकाश ने 'X' पर एक भावुक पोस्ट लिखते हुए माफी मांगी थी। उन्होंने मायावती को अपना राजनीतिक गुरु, प्रेरणा और बुआ मां बताया था। कहा था कि बसपा ही उनका परिवार है। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- संत प्रेमानंद के शिष्य के सुसाइड का तीसरा वीडियो, छत पर जाते दिखे, धोती पर लगा था खून वृंदावन में रसिक दुलारी शरण की आत्महत्या से पहले का तीसरा वीडियो सामने आया है। इसमें 25 वर्षीय रसिक दुलारी सीढ़ियों से छत की ओर जाते दिख रहे हैं। उनकी धोती पर खून के निशान नजर आ रहे हैं। रसिक दुलारी ने 25 सितंबर की सुबह केली कुंज ट्रस्ट की बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। इससे पहले छत से कूदने के 2 वीडियो सामने आ चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें 7- अतीक का शूटर अरमान चेहरा ढंककर कोर्ट पहुंचा, उमेश पाल हत्याकांड में गिरफ्तारी हुई प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड के शूटर और माफिया अतीक अहमद के करीबी अरमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया। गया से ट्रांजिट रिमांड पर उसे लाया गया। कोर्ट ने 14 दिन के लिए जेल भेजा। अरमान का चेहरा सफेद गमछे से ढंका गया था। 5 लाख का इनामी अरमान 3 साल से बिहार की जेल में बंद था। यूपी पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पूरी खबर पढ़ें 8- फौजी की लाश के पैर पकड़कर रोई पत्नी; देवरिया में एक चिता पर बाप-बेटे-भाई का अंतिम संस्कार देवरिया में सोमवार को सूबेदार मेजर सत्यवान सिंह, बेटे गौरव, भाई राम समुझ और भतीजे राजन का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार हुआ। सुबह जब शव गांव में पहुंचा तो कोहराम मच गया। पत्नी पति के शव के पैर पकड़कर रोने लगी, जबकि बार-बार बेटी पिता का चेहरा देखने की कोशिश करती रही। तीन अर्थियां एक साथ उठीं। करीब 2 किमी की शवयात्रा निकाली गई। पूरी खबर पढ़ें 9- राजनाथ सिंह बोले- पढ़ाई जाए वैदिक मैथमेटिक्स, श्लोक के साथ कंप्यूटर कोड भी समझें अयोध्या में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उदासीन ऋषि आश्रम में गुरु पर्व समारोह में शामिल हुए। साथ ही नारायण संस्कृत डिग्री कॉलेज के नए भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी संस्कृत के श्लोक के साथ कंप्यूटर कोड भी समझें। लंदन की तरह यूपी में भी वैदिक मैथेमेटिक्स पढ़ाई जानी चाहिए। पूरी खबर पढ़ें 10- कानपुर में युवक को गले में रस्सी बांधकर 50 मीटर घसीटा, पीट-पीटकर हत्या कानपुर देहात में जमीन के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वीडियो में तीन महिलाएं और दो पुरुष घर के बाहर गली में युवक को लाठी-डंडों से पीटते दिख रहे हैं। युवक के मरणासन्न होने के बाद एक आरोपी उसके गले में रस्सी बांधकर घसीटता नजर आया। परिवारवाले गंभीर हाल में हैलेट अस्पताल में भर्ती कराए थे। सोमवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पूरी खबर पढ़ें 11- नसीम सोलंकी का तंज, बोलीं- अन्नू अवस्थी चुनाव लड़ने के सपने देखें कानपुर की सीसामऊ सीट से कॉमेडियन अन्नू अवस्थी के चुनाव लड़ने के ऐलान पर सपा विधायक नसीम सोलंकी ने तंज कसा है। उन्होंने कहा- यह उनका सपना है। पहले यह तय हो कि भाजपा से उन्हें टिकट मिलेगा भी या उनका सपना टूट जाएगा, क्योंकि सीसामऊ से टिकट मांगने वालों में और भी बहुत लोग हैं। कहा- सीसामऊ ही सोलंकी है और सोलंकी ही सीसामऊ है। पूरी खबर पढ़ें 12- बरेली में आप की रैली में लंच पैकेट की लूट, संजय सिंह का पीएम मोदी को चैलेंज बरेली में आम आदमी पार्टी की ‘सत्ता परिवर्तन जन आक्रोश रैली’ में लंच पैकेट के लिए लोगों में लूट मच गई। महिलाएं और बुजुर्ग फंस गए। इसके पहले रैली में राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पीएम मोदी को चैलेंज किया। कहा- अगर वे बिना टेलीप्रॉम्प्टर देखे ‘वंदे मातरम्’ की छह पंक्तियां सुना दें तो वह राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दे देंगे। वोट और चंदा चोरी का आरोप लगाया। पूरी खबर पढ़ें 13- रामपुर में सिलबट्टे से कूचकर पत्नी की हत्या, बच्चों को शव के साथ बंद कर भागा रामपुर में घरेलू विवाद के बाद पति ने पत्नी की सिलबट्टे से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पत्नी का शव और अपने दोनों बच्चों को कमरे में बंद कर ताला लगाकर फरार हो गया। इसके बाद उसने गांव के दुकानदार को जानकारी दी। दुकानदार ने प्रधान पति को बताया। उसकी सूचना पर पुलिस पहुंची। ताला खुलवाकर बच्चों को बाहर निकाला। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- मॉल में घी-तेल चुराते पकड़ी गई महिला, गार्ड को बैग नहीं दिखा रही थी नोएडा के DLF मॉल में महिला घी-तेल चोरी करते पकड़ी गई। महिला पति के साथ शॉपिंग करने आई थी। आरोप है कि उसने स्टोर से बिना पेमेंट किए घी- तेल बैग में रखे और सामान लेकर बाहर निकल गई। सिक्योरिटी टीम ने गेट पर बैग चेक करने को कहा तो वह बहस करने लगी। CCTV में सामान चुराते दिखी। मामला बढ़ता देख उसने बिल पेमेंट कर शांत कराया। पूरी खबर पढ़ें कल क्या रहेगा खास... 15- राज्यसभा चुनाव नामांकन की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर को यूपी में राज्यसभा की खाली 10 सीटों पर नामांकन की आखिरी तारीख है। भाजपा के घोषित सभी 8 उम्मीदवार आखिरी दिन नामांकन करेंगे। जबकि सपा के घोषित दो प्रत्याशी नामांकन कर चुके हैं। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)