यूपी के 75 जिलों की अग्निवीर भर्ती रैली रुड़की में:5 अक्टूबर से आगाज, जानिए पूरा शेड्यूल
यूपी के 75 जिलों और उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती रैली 5 अक्टूबर से रुड़की में शुरू होगी। रुड़की में 5 अक्टूबर भर्ती रैली का आगाज होगा। इसमें अग्निवीर क्लर्क-एसकेटी, जीडी, टेक्निकल और ट्रेड्समैन के पदों के लिए भर्ती होगी। यह भर्ती वर्ष 2027 के लिए आयोजित की जा रही है। रैली में सिर्फ वही युवा शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने 1 से 12 जून 2026 के बीच हुई ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) पास की है। एडमिट कार्ड में दी तारीख पर ही पहुंचना होगा सेना ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अपने एडमिट कार्ड में दी गई तारीख और समय के अनुसार भर्ती स्थल पर रिपोर्ट करें। रैली अधिसूचना में बताए गए सभी मूल दस्तावेज भी साथ लाने होंगे।
दलालों से सावधान रहने की अपील सेना ने भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और योग्यता के आधार पर कराने की बात कही है। अभ्यर्थियों को दलालों, एजेंटों और बिचौलियों से दूर रहने की सलाह दी गई है। सेना ने साफ किया है कि कोई भी व्यक्ति भर्ती प्रक्रिया को प्रभावित नहीं कर सकता। किसी को पैसे देकर भर्ती कराने के झांसे में न आएं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)