यूपी की बड़ी खबरें:आगरा में ढाबे में भीषण आग, सिलेंडर फटने से धमाका; हाईवे पर मची अफरा-तफरी

Oct 07, 2026 - 11:32
0
यूपी की बड़ी खबरें:आगरा में ढाबे में भीषण आग, सिलेंडर फटने से धमाका; हाईवे पर मची अफरा-तफरी
आगरा में भावना क्लार्क होटल के पास स्थित हेलो ढाबे में मंगलवार देर रात करीब 1:30 बजे भीषण आग लग गई। आग के बीच एक सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने हिम्मत दिखाकर ढाबे में रखे कुछ सिलेंडर बाहर निकाल लिए। सूचना मिलते ही सिकंदरा पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को ढाबे के पास जाने से रोक दिया। सुरक्षा को देखते हुए हाईवे की एक लेन पर ट्रैफिक भी रोकना पड़ा। रात करीब 3 बजे फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। राहत की बात रही कि उस समय ढाबे में ग्राहक नहीं थे। घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र की है। पढ़िए पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User