यूपी की बड़ी खबरें:मायावती बोलीं- सपा को PDA का वोट चाहिए, लेकिन सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों को बनाती है

Oct 02, 2026 - 10:40
0
यूपी की बड़ी खबरें:मायावती बोलीं- सपा को PDA का वोट चाहिए, लेकिन सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों को बनाती है
बसपा सुप्रीमो मायावती ने समाजवादी पार्टी पर परिवारवाद और बड़े पूंजीपतियों को टिकट देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा- सपा को चुनाव में पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक (PDA) समाज के वोट चाहिए, लेकिन सांसद और विधायक बनाने के लिए अपने परिवार के लोगों और बड़े पूंजीपतियों को आगे किया जाता है। मायावती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सपा के राज्यसभा उम्मीदवार रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बसपा में परिवार और रिश्तेदारों को टिकट देने के बजाय गरीब, मध्यम वर्ग और कमजोर तबके के मेहनती कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाता है। साथ ही, 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और गरीब सवर्ण समाज के लोगों से राजनीतिक दलों की नीतियों को लेकर सतर्क रहने की अपील की। पढ़िए पूरी खबर इलाहाबाद हाईकोर्ट के पास पानी की टंकी पर चढ़ी महिला: 100 फीट की ऊंचाई से पत्र फेंके, लिखा- मंदिर को बचा लीजिए प्रयागराज में हाईकोर्ट के पास शुक्रवार सुबह एक महिला करीब 100 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला ने टंकी से कुछ पत्र नीचे फेंके। इनमें लिखा है- मंदिर और जमीन को बचा लीजिए। महिला फोरलेन निर्माण के लिए जमीन लिए जाने और प्राचीन हनुमान मंदिर से जुड़े मामले को लेकर नाराज है। पत्रों में मंदिर और जमीन बचाने की मांग की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मी महिला से लगातार बात कर रहे हैं और उसे सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश कर रहे हैं। महिला की पहचान भगवतपुर निवासी पूनम दुबे (45) के रूप में हुई है। फिलहाल अधिकारी उसे समझाने के साथ ही जमीन विवाद से जुड़े मामले की जानकारी जुटा रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर… रामपुर में मंत्री बलदेव सिंह औलख ने किसान को दिया अपना नंबर: कहा- खाद न मिले तो मुझे फोन करना रामपुर में कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने किसान मेले में 15 दिन से खाद के लिए परेशान 70 साल के किसान जान मोहम्मद की समस्या सुनी। किसान ने बताया कि खेत तैयार होने के बावजूद उसे खाद नहीं मिल रही है, जिससे मिर्च, आलू और लाही की बुवाई अटकी हुई है। किसान की बात सुनकर मंत्री ने अपनी जेब से पेन-कागज निकाला और उसका मोबाइल नंबर लिख लिया। उन्होंने कहा- शुक्रवार को खाद न मिले तो सीधे मुझे फोन करके बताना। मंत्री के इस भरोसे के बाद किसान को अब खाद मिलने की उम्मीद जगी है। पढ़िए पूरी खबर… कासगंज में इंजीनियर को थप्पड़ मारने वाला सिपाही सस्पेंड: बाइक के कागज सही थे, फिर भी पैसे मांगे थे कासगंज में बाइक के कागज सही होने के बाद भी पैसे मांगने और मना करने पर जल जीवन मिशन के इंजीनियर से मारपीट करने वाले सिपाही पर कार्रवाई हुई है। एसपी ओपी सिंह ने सिपाही कपिल भारद्वाज को निलंबित कर दिया है। आरोप है कि सिपाही ने इंजीनियर सौरभ सिंह को कई थप्पड़ मारे थे। घटना 7 सितंबर की रात करीब 1:30 बजे की है। सौरभ सिंह बाइक से भिटौना-2 साइट से अपने कमरे लौट रहे थे। इसी दौरान बीएवी कॉलेज के पास पुलिसकर्मियों ने उनकी बाइक रोकी और कागजात चेक किए। कागज सही मिलने के बाद पैसे मांगने और फिर मारपीट करने का आरोप है। शिकायत के बाद सीओ सदर की जांच रिपोर्ट पर सिपाही के खिलाफ यह कार्रवाई की गई। पढ़िए पूरी खबर… सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष पर SC-ST एक्ट में FIR: हरदोई की जिपं अध्यक्ष पर की थी टिप्पणी, सहयोगी दलों का नाम भी शामिल, कांग्रेस नेता भड़के हरदोई में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती को लेकर सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शराफत अली की कथित टिप्पणी अब थाने तक पहुंच गई है। पुलिस ने शराफत अली और उनके सहयोगियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की है। यह कार्रवाई भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला संयोजक रवि वाल्मीकि की तहरीर पर हुई है। विवाद की शुरुआत गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र में हुई पीडीए जन चौपाल के दौरान दिए गए बयान से हुई थी। इसका वीडियो सामने आने के बाद भाजपा ने विरोध किया, जबकि प्रेमावती ने भी टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। शराफत अली ने बाद में सफाई देते हुए कहा था कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। पढ़िए पूरी खबर…. नगीना सांसद चंद्रशेखर के खिलाफ गैर जमानती वारंट, 8 साल पहले युवक को थप्पड़ मारा था गाजियाबाद की MP-MLA कोर्ट ने नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया है। चंद्रशेखर ने 8 साल पहले शादी समारोह में एक युवक को थप्पड़ मारा था। इसके बाद बार-बार सम्मन मिलने के बाद एक बार भी कोर्ट में पेश नहीं हुए। चंद्रशेखर गुरुवार को भी सुनवाई के दौरान कोर्ट में पेश नहीं हुए। इसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया। वकील भजनलाल गौतम ने बताया- गाजियाबाद के नूरपुर गांव के रहने वाले मेरे मुवक्किल धर्मेंद्र साल-2018 में साहिबाबाद स्थित वृंदावन गार्डन में एक शादी समारोह में गए थे। चंद्रशेखर भी अपने समर्थकों के साथ इसमें शामिल होने आए थे। पूरी खबर पढ़ें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User