यूपी की बड़ी खबरें:मथुरा में अनिरुद्धाचार्य बोले- किसी की मौत के लिए संत जिम्मेदार नहीं, प्रेमानंद के शिष्य ने बिल्डिंग से कूदकर जान दी थी
वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की मौत के मामले में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज ने कहा- किसी की मौत के लिए संत को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं है। प्रेमानंद महाराज बड़े संत और भगवत भक्त हैं, यह सभी जानते हैं। कुछ लोग पूरी जानकारी के बिना टीआरपी के लिए बातें करते हैं और खुद ही किसी को आरोपी मानकर फैसला सुनाने लगते हैं। उन्होंने कहा- कुछ लोग मामले की पूरी जानकारी नहीं रखते, फिर भी जज बनकर न्याय करने लगते हैं। प्रेमानंद महाराज रोज प्रवचन करते हैं और करोड़ों लोगों को भक्ति से जोड़ चुके हैं। इसके बावजूद उनके बारे में तरह-तरह की बातें की जा रही हैं। समाज में संतों को लेकर बिना वजह की बयानबाजी से बचना चाहिए। ये बातें उन्होंने 2 अक्टूबर को गौरी गोपाल आश्रम में कहीं। पढ़िए पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)