यूपी में डीएलएड की बैक पेपर परीक्षा आज से:213 केंद्रों पर 74,500 प्रशिक्षु होंगे शामिल, 14 अक्टूबर तक चलेगी परीक्षा
डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) के द्वितीय सेमेस्टर की बैक पेपर परीक्षा सोमवार से शुरू हो रही है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के अनुसार, 12 से 14 अक्टूबर तक प्रदेश के 213 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 74,500 प्रशिक्षु शामिल होंगे। तीन दिन में छह विषयों की परीक्षा परीक्षा के पहले दिन 12 अक्टूबर को दो पालियों में प्रश्नपत्र होंगे। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारंभिक शिक्षा और दोपहर 1:30 से 3:30 बजे तक प्रारंभिक शिक्षा के नवीन प्रयास विषय की परीक्षा होगी। 13 अक्टूबर को तीन पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। सुबह 10 से 11 बजे तक विज्ञान, 11:30 से दोपहर 12:30 बजे तक गणित और दोपहर 2 से 4 बजे तक सामाजिक अध्ययन का प्रश्नपत्र होगा। अंतिम दिन 14 अक्टूबर को दो पालियों में भाषा विषयों की परीक्षा होगी। सुबह 10 से 11 बजे तक हिंदी और 11:30 से दोपहर 12:30 बजे तक अंग्रेजी का पेपर कराया जाएगा। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं। परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से केंद्र पर पहुंचने को कहा गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)