यूपी में कई जिलों के सीएमओ बदले:31 डॉक्टरों को एडी ग्रेड में पदोन्नति के बाद नई तैनाती
उत्तर प्रदेश में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के 31 चिकित्साधिकारियों को पदोन्नति के करीब तीन महीने बाद नई तैनाती मिल गई है। शासन ने शनिवार को लेवल-4 से लेवल-5 (अपर निदेशक ग्रेड) में पदोन्नत चिकित्साधिकारियों की तैनाती के आदेश जारी कर दिए। सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य रितु माहेश्वरी की ओर से जारी आदेश में सभी संबंधित डॉक्टरों को नई तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। नई तैनाती में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशालय, विभिन्न मंडलों और जिला अस्पतालों में अपर निदेशक, प्रमुख अधीक्षक और मुख्य परामर्शदाता के पद शामिल हैं। राजेश झा राज्य क्षय रोग अधिकारी बने गोरखपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश झा को लखनऊ स्थित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशालय में राज्य क्षय रोग अधिकारी बनाया गया है। हरदोई के सीएमओ डॉ. भवनाथ पांडेय को अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आजमगढ़ मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. अनिल कुमार चौधरी को बलरामपुर से अपर निदेशक, देवीपाटन मंडल, गोंडा भेजा गया है। डॉ. निशी सिंह को अलीगढ़ के पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय से अपर निदेशक, मुरादाबाद मंडल और डॉ. नूपुर श्रीवास्तव को गोरखपुर के आरएचओ ट्रेनिंग सेंटर से अपर निदेशक, बस्ती मंडल बनाया गया है। डॉ. राजेश कुमार को प्रयागराज मंडल से अपर निदेशक, अयोध्या मंडल भेजा गया है। डॉ. संदेश कुमार श्रीवास्तव को बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर से महानिदेशालय लखनऊ में अपर निदेशक की जिम्मेदारी मिली है। डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल को अमेठी के गौरीगंज स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय से अपर निदेशक, गोरखपुर मंडल बनाया गया है। इसी तरह डॉ. अजय कुमार तिवारी को संत रविदास नगर के जिला संयुक्त चिकित्सालय से अपर निदेशक, झांसी मंडल और डॉ. विवेक अवस्थी को वाराणसी के आरएचओ ट्रेनिंग सेंटर से महानिदेशालय लखनऊ में अपर निदेशक पद पर तैनाती दी गई है। इन डॉक्टरों को भी मिली नई जिम्मेदारी डॉ. नंदन्य कश्यप को बुलंदशहर के 100 बेड संयुक्त चिकित्सालय से अपर निदेशक, चित्रकूटधाम मंडल, बांदा और डॉ. रविंद्र कुमार सक्सेना को झांसी जिला चिकित्सालय से अपर निदेशक, प्रयागराज मंडल भेजा गया है। डॉ. संतोष कुमार चक को संत रविदास नगर से महानिदेशालय लखनऊ में अपर निदेशक बनाया गया है। डॉ. सरला चौधरी, डॉ. योगेश चंद्र शर्मा, डॉ. मनोज करौली, डॉ. युगल किशोर राय और डॉ. भूपमूर्ति यादव को भी महानिदेशालय लखनऊ में अपर निदेशक पद पर तैनाती दी गई है। जिला अस्पतालों में प्रमुख अधीक्षकों की तैनाती डॉ. अजय राणा को गौतमबुद्ध नगर से प्रमुख अधीक्षक, जिला चिकित्सालय आगरा बनाया गया है। डॉ. अवधेश चौबे को श्रावस्ती से प्रमुख अधीक्षक, जिला चिकित्सालय प्रयागराज और डॉ. अनिल कुमार को बस्ती से प्रमुख अधीक्षक, जिला चिकित्सालय आजमगढ़ भेजा गया है। डॉ. शालभ मोहन को कानपुर देहात से प्रमुख अधीक्षक, जिला महिला चिकित्सालय गोरखपुर और डॉ. मुकेश कुमार को मेरठ के जिला जेल चिकित्सालय से प्रमुख अधीक्षक, जिला चिकित्सालय सहारनपुर बनाया गया है। डॉ. महेंद्र सिंह को मेरठ के प्यारे लाल शर्मा जिला चिकित्सालय में ही प्रमुख अधीक्षक पद पर तैनाती दी गई है। डॉ. संजय कुमार वर्मा को मुजफ्फरनगर से प्रमुख अधीक्षक, जिला चिकित्सालय गोरखपुर; डॉ. सुजीत कुमार यादव को बलिया से प्रमुख अधीक्षक, जिला चिकित्सालय बस्ती; डॉ. संजीव गुप्ता को मुजफ्फरनगर से प्रमुख अधीक्षक, जिला चिकित्सालय बरेली और डॉ. नीरज अग्रवाल को मथुरा से प्रमुख अधीक्षक, जिला चिकित्सालय मुरादाबाद बनाया गया है। मुख्य परामर्शदाता और अपर निदेशक के पद पर भी तैनाती डॉ. राजीव सिंह भदौरिया को झांसी से मुख्य परामर्शदाता, कानपुर नगर भेजा गया है। डॉ. पंकज कुमार श्रीवास्तव को लखनऊ के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) चिकित्सालय में मुख्य परामर्शदाता बनाया गया है। वहीं, डॉ. दिग्विजय सिंह को मिर्जापुर मंडल से अपर निदेशक, वाराणसी मंडल में तैनाती दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)