यूपी ट्रेड शो में 16 तरह का शहद:हर फूल का अलग स्वाद और फायदा, सरसों के शहद का सबसे ज्यादा उत्पादन, विदेशों में होती है सप्लाई

Sep 28, 2026 - 07:17
0
यूपी ट्रेड शो में 16 तरह का शहद:हर फूल का अलग स्वाद और फायदा, सरसों के शहद का सबसे ज्यादा उत्पादन, विदेशों में होती है सप्लाई
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में इस बार अलग-अलग फूलों से तैयार 16 तरह का शहद लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सहारनपुर के ज्योति ग्रामोद्योग संस्थान की ओर से लगाए गए स्टॉल पर जामुन, लीची, तुलसी, सरसों, अजवाइन और सौंफ समेत कई तरह का शहद उपलब्ध है। संस्थान के अजय कुमार ने बताया कि उनका शहद फ्लेवर्ड नहीं है, बल्कि मधुमक्खियों को अलग-अलग फसलों और फूलों वाले क्षेत्रों में माइग्रेट कराकर तैयार किया जाता है। अजय कुमार के मुताबिक, मधुमक्खियां जिस क्षेत्र में जाती हैं, वहां के फूलों से नेक्टर इकट्ठा करती हैं। इसी वजह से अलग-अलग फूलों से मिलने वाले शहद का स्वाद और विशेषताएं अलग होती हैं। उन्होंने बताया कि जामुन का शहद डायबिटीज वाले लोगों के लिए उपयोगी माना जाता है, जबकि लीची के शहद को इम्युनिटी से जोड़ा जाता है। तुलसी का शहद सर्दी-जुकाम और अजवाइन व सौंफ वाला शहद पाचन के लिए अच्छा माना जाता है। सरसों के शहद का सबसे ज्यादा उत्पादन अजय कुमार ने बताया कि भारत में सबसे ज्यादा उत्पादन सरसों के शहद का होता है। उनके अनुसार देश में उत्पादित शहद का करीब 70 प्रतिशत सरसों से प्राप्त होता है और इसका बड़ा हिस्सा निर्यात किया जाता है। सहारनपुर में बड़ी संख्या में हनी फार्मर्स हैं, जो मधुमक्खियों को अलग-अलग खेती वाले क्षेत्रों में ले जाकर शहद का उत्पादन कराते हैं। शहद के साथ बी-प्रोडक्ट भी स्टॉल पर सिर्फ शहद ही नहीं, बल्कि मधुमक्खियों से जुड़े कई अन्य उत्पाद भी उपलब्ध हैं। इनमें कॉम्ब हनी, हनी गुलकंद, लिप बाम और कॉरपोरेट गिफ्ट पैक शामिल हैं। अजय कुमार ने बताया कि उनका लिप बाम पेट्रोलियम जेली से नहीं बनाया जाता। इसमें बीजवैक्स, शहद और बादाम के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। अलग-अलग खेती वाले क्षेत्रों में ले जाते हैं मधुमक्खियां अजय कुमार ने बताया कि शहद उत्पादन में मधुमक्खियों को एक जगह रखने के बजाय अलग-अलग खेती वाले क्षेत्रों में माइग्रेट कराया जाता है। जिस समय जिस क्षेत्र में फूल और फसल उपलब्ध होती है, उसी के अनुसार मधुमक्खियों के बॉक्स वहां पहुंचाए जाते हैं। इससे अलग-अलग फ्लोरल हनी तैयार होता है। यूपी ट्रेड शो में इन उत्पादों को देखने और खरीदने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User