यूपीआई शुल्क के प्रस्ताव का विरोध:यूपी इंडस्ट्री एसोसिएशन बोला- अतिरिक्त शुल्क से व्यापारियों पर बढ़ेगा बोझ
फतेहपुर में यूपीआई भुगतान पर 15 अक्टूबर से 0.4 प्रतिशत एमडीआर शुल्क लगाए जाने के प्रस्ताव के विरोध में यूपी इंडस्ट्री एसोसिएशन ने आवाज उठाई है। जिलाध्यक्ष नारायण बाबू गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को संबोधित ज्ञापन भेजा। प्रदेश अध्यक्ष भामाशाह डॉ. वीरेंद्र सिंह ने भी प्रस्ताव पर विरोध जताया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि डिजिटल भुगतान ने व्यापारिक लेन-देन को आसान और पारदर्शी बनाया है। ऐसे में अतिरिक्त शुल्क लगाने से छोटे और मध्यम व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा और उनके मुनाफे पर असर पड़ेगा। इससे ग्राहक डिजिटल भुगतान से दूरी बना सकते हैं और नकद लेन-देन बढ़ने की आशंका है। डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि बढ़ी हुई लागत का असर वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों पर भी पड़ सकता है। उन्होंने प्रस्तावित शुल्क वापस लेने और डिजिटल भुगतान को निःशुल्क बनाए रखने की मांग की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)