युवा मंच प्रदेश अध्यक्ष हाउस अरेस्ट:पुलिस ने दिल्ली जंतर-मंतर जाने से रोका,प्रयागराज आवास से बाहर निकलने पर रोक

Oct 09, 2026 - 09:10
0
युवा मंच प्रदेश अध्यक्ष हाउस अरेस्ट:पुलिस ने दिल्ली जंतर-मंतर जाने से रोका,प्रयागराज आवास से बाहर निकलने पर रोक
प्रयागराज में युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह को पुलिस ने गुरूवार को देर रात हाउस अरेस्ट कर लिया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे। संगठन का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें आवास से बाहर निकलने पर रोक लगा दी। युवा मंच के मुताबिक, अनिल सिंह के दिल्ली पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होने की आशंका के चलते यह कार्रवाई की गई। संगठन ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन बताते हुए सरकार पर विरोध की आवाज दबाने का आरोप लगाया है। अनिल सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज सुनना सरकार की जिम्मेदारी है। शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से अपनी बात रखने के लिए दिल्ली जाने से रोकना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि अन्याय के खिलाफ उठने वाली आवाज को पुलिस कार्रवाई के जरिए लंबे समय तक दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर जनता के मन में उठ रहे सवालों का जवाब पारदर्शिता और जवाबदेही के माध्यम से दिया जाना चाहिए। अनिल सिंह ने कहा कि सत्ता किसी की निजी संपत्ति नहीं है और जनता के सवालों से किसी को बचने नहीं दिया जाएगा। अनिल सिंह ने अपने बयान में कहा कि मोदी जी के यार कहे जा रहे ज्ञानू को इस्तीफा देना ही होगा। सरकार चाहे जितनी कोशिश कर ले, अन्याय के खिलाफ हमारी आवाज रुकने वाली नहीं है। धर्मेंद्र प्रधान के बाद दूसरा विकेट भी गिरेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि युवा मंच का आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि लोकतंत्र, जवाबदेही और जनता के अधिकारों के लिए है। संगठन का दावा है कि आंदोलन पूरी तरह लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से चलाया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User