युवती घुटनों के बल चलकर मां चामुंडा मंदिर पहुंची:दीपक लेकर की पूजा-अर्चना, मां में गहरी आस्था के चलते पहली बार किया ऐसा

Oct 12, 2026 - 09:14
0
युवती घुटनों के बल चलकर मां चामुंडा मंदिर पहुंची:दीपक लेकर की पूजा-अर्चना, मां में गहरी आस्था के चलते पहली बार किया ऐसा
कासगंज में शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां चामुंडा मंदिर में भक्ति का नजारा दिखा। शहर के चंदन नगर की 24 साल की रीना घुटनों के बल चलकर मंदिर के अंदर दीपक लेकर पहुंची। रीना को इस तरह घुटनों के बल चलते देख वहां मौजूद लोगों का ध्यान उसकी ओर गया। नवरात्र के पहले दिन रीना मंदिर के मुख्य द्वार पर पहुंची और हाथों में दीपक लेकर घुटनों के सहारे अंदर बढ़ने लगी। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रीना ने बताया कि मां चामुंडा में उसकी गहरी आस्था है। इसी श्रद्धा के चलते उसने पहली बार घुटनों के बल चलकर दीपक मंदिर के अंदर ले जाने का फैसला किया। नवरात्र के पहले दिन मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ है। भक्त मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए आ रहे हैं। इस दौरान रीना की यह भक्ति लोगों के बीच चर्चा में रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User