युवती से बैड टच करने पर सरकारी डॉक्टर की पिटाई,VIDEO:सिद्धार्थनगर में अल्ट्रासाउंड करते समय की गंदी हरकत, 2 मिनट में पड़े 6 चाटे

Oct 17, 2026 - 12:37
0
युवती से बैड टच करने पर सरकारी डॉक्टर की पिटाई,VIDEO:सिद्धार्थनगर में अल्ट्रासाउंड करते समय की गंदी हरकत, 2 मिनट में पड़े 6 चाटे
सिद्धार्थनगर में एक सरकारी की पिटाई का वीडियो सामने आया है। डॉक्टर ने प्राइवेट डायग्नोस्टिक सेंटर पर युवती से अल्ट्रासाउंड करते समय छेड़छाड़ कर दी। युवती ने शोर मचाया तो डायग्नोस्टिक सेंटर पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने डॉक्टर को पीट दिया। पिटाई के दौरान डॉक्टर कुर्सी पर बैठे रहे लोग उन्हें चाटे मारते रहे। इस दौरान युवती रोतक रही। लोगों ने दो मिनट में डॉक्टर को 6 से 7 चाटे मारे। पूरा मामला जिला मुख्यालय से करीब 22 किमी दूर बांसी कोतवाली से 50 मीटर दूर डायमंड डायग्नोस्टि सेंटर का है। परिजनों ने रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एलएस सिंह की पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवती का आरोप है कि अल्ट्रासाउंड करते समय डॉ. सिंह ने उसके प्राइवेट पार्ट को छुआ। डॉ. सिंह बांसी के सरकारी अस्पताल में तैनात हैं। सीएमओ ने कहा कि सरकारी डॉक्टर का निजी सेंटर पर अल्ट्रासाउंड करना नियम के खिलाफ है और इसकी जांच की जाएगी। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी की मौजूदगी में लोग डॉक्टर को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। पीछे एक युवती रोती हुई नजर आ रही है। यह घटना बांसी कोतवाली तिराहे के पास डायमंड डायग्नोस्टिक सेंटर की है। यह वीडियो करीब 4-5 दिन पुराना बताया जा रहा है। हालांकि, इस मामले में अभी तक युवती की शिकायत या अन्य आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User