पटियाला में पराली जलाने पर एक्शन! 380 मामले, 198 FIR और लाखों का जुर्माना!

पटियाला में पराली जलाने के 380 मामले सामने आए हैं। प्रशासन ने 198 एफआईआर दर्ज कर 7.80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है और अब तक 2.85 लाख रुपये की वसूली की है।

Nov 13, 2026 - 11:16
0
पटियाला में पराली जलाने पर एक्शन! 380 मामले, 198 FIR और लाखों का जुर्माना!

दि राइजिंग न्यूज़ | पटियाला | 13 नवंबर 2026

पंजाब के पटियाला जिले में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जिले में अब तक पराली जलाने के 380 मामले सामने आए हैं। इन मामलों में 198 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जबकि किसानों पर कुल 7 लाख 80 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसमें से प्रशासन अब तक 2 लाख 85 हजार रुपये की वसूली कर चुका है।

प्रशासन के मुताबिक, जिले में 331 खेतों का निरीक्षण किया गया, जिनमें से 213 स्थानों पर पराली जलाने की पुष्टि हुई। इसके अलावा 155 किसानों पर पर्यावरणीय मुआवजा लगाया गया है। पराली जलाने से रोकने के लिए किसानों को 390 चेतावनी नोटिस जारी किए गए हैं। वहीं, 132 मामलों में संबंधित किसानों के जमीन के राजस्व रिकॉर्ड में रेड एंट्री भी दर्ज की गई है।

पूरे पंजाब की स्थिति देखें तो 12 नवंबर तक पराली जलाने की 5,571 घटनाएं दर्ज की गई हैं। इनमें सबसे अधिक 737 मामले फिरोजपुर में सामने आए हैं। इसके बाद तरनतारन में 688, संगरूर में 640 और बठिंडा में 501 मामले दर्ज किए गए हैं। राज्यभर में अब तक 1,536 एफआईआर दर्ज हुई हैं और 9 करोड़ 46 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

पंजाब में इस सीजन धान की कटाई 97.39 प्रतिशत पूरी हो चुकी है, इसके बावजूद पराली जलाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड खेतों की निगरानी कर रहे हैं। पराली जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण को रोकने के लिए जुर्माना, एफआईआर और अन्य कानूनी कार्रवाई जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User