बाइक हादसे में महिला की मौत, दो बेटियां घायल:देवरिया के तिवई गांव के पास पति और बेटियों के साथ मायके जाते समय हुआ हादसा

Nov 13, 2026 - 11:27
0
बाइक हादसे में महिला की मौत, दो बेटियां घायल:देवरिया के तिवई गांव के पास पति और बेटियों के साथ मायके जाते समय हुआ हादसा
देवरिया जिले में तिवई गांव के पास बाइक हादसे में रमता देवी (45) की मौत हो गई। उनकी बेटियां रोशनी (8) और मोटकी (6) गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा गुरुवार देर रात हुआ। तीनों को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान रमता देवी की मौत हो गई। दोनों बच्चियों को अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। रमता देवी कृतपुरा, थाना रुद्रपुर की रहने वाली थीं। वह पति सुनील प्रजापति और दोनों बेटियों के साथ कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली स्थित मायके जा रही थीं। देवरिया-रुद्रपुर मार्ग पर तिवई गांव के पास उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User