लखनऊ में युवक के गले पर चाकू से किया वार:अम्बेडकर पार्क के पास की घटना, ट्रॉमा सेंटर में तोड़ा दम
लखनऊ के सआदतगंज में शनिवार रात अम्बेडकर पार्क के पास एक युवक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। आरोपी ने युवक के गले पर धारदार हथियार से वार किया था। गंभीर हालत में उसे केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान रेहान पुत्र मुंशी निवासी रामनगर, सआदतगंज के रूप में हुई है। शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि अम्बेडकर पार्क के पास एक युवक पर चाकू से हमला किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि उजेफा पुत्र परवेज, निवासी गुलाब की बगिया, मौज्जमनगर ने रेहान के गले पर धारदार हथियार से वार किया है। डीसीपी पश्चिम ने किया घटनास्थल का निरीक्षण घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी पश्चिम जितेंद्र श्रीवास्तव व एसीपी बाजारखाला मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। हत्या के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के खिलाफ तहरीर और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)