₹500 के लिए सपा नेता ने पीटा, दुकान में तोड़फोड़:ASP होकर रिटायर्ड हुए, अखिलेश ने दिलााई थी पार्टी की सदस्यता
गोंडा में दुकानदार ने रिटायर्ड एएसपी और सपा नेता महेंद्र कुमार पर मारपीट और दुकान में तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। कहा- लाठी-डंडों से हमला किया। दुकान में रखा कंप्यूटर और शीशे तोड़ दिए। असहला दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। महेंद्र कुमार हाल ही में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं। वह एएसपी होकर रिटायर्ड हुए हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उन्हें सदस्यता दिलाई थी। पीड़ित ने मंगलवार शाम करीब 7 बजे नगर कोतवाली में शिकायत दी। पुलिस का कहना है ₹500 के लेन-देन को लेकर विवाद की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है। सरदार पटेल जयंती के कार्ड छपवाने को लेकर विवाद नगर कोतवाली क्षेत्र के बूढ़ादेवर निवासी प्रिंटिंग प्रेस और लोकवाणी केंद्र संचालक सुरेंद्र गुप्ता के मुताबिक, महेंद्र कुमार ने सरदार पटेल जयंती के कार्यक्रम के लिए कार्ड छपवाने को दिए थे। मंगलवार शाम करीब 4 बजे उनके लोग कार्ड लेने दुकान पर पहुंचे। सुरेंद्र ने काम के ₹500 बकाया होने की बात कहकर भुगतान मांगा। इस पर दुकान आए लोगों ने फोन पर महेंद्र कुमार से बात कराई। लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमले का आरोप पीड़ित का आरोप है कि फोन पर महेंद्र कुमार ने गाली-गलौज की। बकाया भुगतान के बिना कार्ड देने से मना करने पर कुछ देर बाद महेंद्र कुमार अपने साथियों के साथ दुकान पर पहुंच गए। सुरेंद्र के मुताबिक, विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर उन्हें पीटा। उन्होंने असलहा तानकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। चौकी प्रभारी पर CCTV उखाड़ने का आरोप पीड़ित सुरेंद्र गुप्ता ने सोनी गुमटी चौकी प्रभारी पर दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा उखाड़कर ले जाने का आरोप भी लगाया है। मामले में रिटायर्ड एएसपी महेंद्र कुमार से पक्ष जानने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया और व्हाट्सएप संदेश का भी जवाब नहीं दिया। पुलिस बोली- सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की ओर से तहरीर मिली है। शुरुआती जानकारी में ₹500 के लेन-देन को लेकर विवाद की बात सामने आई है। जांच के उद्देश्य से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली गई है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। >>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>> ये खबर भी पढ़ें सरकारी नर्स ने गर्भवती भाभी की हत्या कराई:देवरिया में 3 लाख में सुपारी दी; वजह-अफेयर खुलने का डर था देवरिया में सरकारी नर्स ने कॉन्ट्रैक्ट किलर से अपनी गर्भवती भाभी की हत्या करा दी। भाभी उसके अफेयर में रोड़ा बन रही थी। उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या के लिए 3 लाख रुपये में सौदा तय किया था। अपने गहने गिरवी रखकर किलर को ढाई लाख रुपये एडवांस दिए थे। पूरी खबर पढ़ें
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)