गन्ना कोल्हू पर सो रहे मजदूर को ट्रक ने कुचला:पीलीभीत में इलाज के दौरान मौत; ग्रामीणों ने की तोड़फोड़, चालक फरार

Nov 13, 2026 - 11:27
0
गन्ना कोल्हू पर सो रहे मजदूर को ट्रक ने कुचला:पीलीभीत में इलाज के दौरान मौत; ग्रामीणों ने की तोड़फोड़, चालक फरार
पीलीभीत में बीसलपुर के शादिया लाडपुर गांव में गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि करीब एक बजे गन्ना कोल्हू पर सो रहे मजदूर को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल मजदूर की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। गांव निवासी 26 वर्षीय मनोज कुमार नहर मार्ग स्थित गन्ना कोल्हू पर मजदूरी करते थे। गुरुवार रात करीब एक बजे कोल्हू पर गन्ने से मिठाई बनाने का काम चल रहा था। मनोज के साथ गांव के तीन अन्य युवक भी काम कर रहे थे। लगातार काम करने से थकान होने पर मनोज ने कोल्हू परिसर में जमीन पर बिस्तर बिछाया और सो गए। केले लेकर आए ट्रक ने कुचला इसी दौरान गोंडा-बहराइच की ओर से केला लेकर आया 10 टायरा ट्रक पास के केले के प्लांट पर पहुंचा। आरोप है कि चालक ने ट्रक आगे बढ़ाया और मनोज को कुचल दिया। साथियों और ग्रामीणों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। चालक फरार, ट्रक में की तोड़फोड़ हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना से गुस्साए लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ की। प्रभारी निरीक्षक संजीव शुक्ला ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ट्रक को थाने में खड़ा कराया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User