हरदोई में ट्रेन की चपेट-में आने से महिला की मौत:चचेरी बहू घायल, रेलवे ट्रैक पार करते समय चपेट में आई; लखनऊ रेफर

Nov 04, 2026 - 13:47
0
हरदोई में ट्रेन की चपेट-में आने से महिला की मौत:चचेरी बहू घायल, रेलवे ट्रैक पार करते समय चपेट में आई; लखनऊ रेफर
हरदोई में बुधवार की सुबह 9:30 बजे एक रेल हादसा हो गया। दिल्ली-लखनऊ रेल मार्ग पार कर खेत की ओर जा रही सास-बहू तेज रफ्तार अवध-आसाम एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गईं। इस दुर्घटना में सास की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चचेरी बहू गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार, लालपालपुर निवासी कृपाल खेती-किसानी करते हैं। कृपाल का पथरी का ऑपरेशन होना है। इसलिए वह लखनऊ के पीजीआई में भर्ती थे। 4 नवंबर को उनका ऑपेरशन होना था। 55 वर्षीय पत्नी शांति उर्फ प्रेमा की मौत की सूचना मिलते ही बिना ऑपरेशन कराए वह वापस आ गए। गांव से करीब एक किलोमीटर दूर दिल्ली-लखनऊ रेल मार्ग के दूसरी तरफ उनका खेत स्थित है, जहां इन दिनों धान की कटाई का काम चल रहा है। बुधवार सुबह कृपाल की पत्नी प्रेमा अपनी चचेरी बहू कमला (50) के साथ खेत पर काम में हाथ बंटाने के लिए घर से निकली थीं। रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान किलोमीटर संख्या 1165 के पिलर 27 और 29 के मध्य दोनों महिलाएं अचानक आ गईं। 15909 अवध-आसाम एक्सप्रेस की चपेट में आ गईं। हादसा इतना भयानक था कि प्रेमा ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कमला घायल होकर ट्रैक किनारे गिर पड़ीं। चीख-पुकार और ट्रेन के हॉर्न की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। घायल कमला को जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां आपातकालीन वार्ड में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने स्थिति चिंताजनक बताते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया। मृतका प्रेमा के परिवार में उनके पति कृपाल, एक विवाहित पुत्री कुट्टा और पुत्र अनुज हैं। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User