लखनऊ में बेरोजगार युवाओं ने विधानसभा घेरा:यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 की वेटिंग लिस्ट जारी करने की मांग, पुलिस - प्रदर्शनकरियों में नोंकझोंक

Nov 04, 2026 - 20:01
0
लखनऊ में बेरोजगार युवाओं ने विधानसभा घेरा:यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 की वेटिंग लिस्ट जारी करने की मांग, पुलिस - प्रदर्शनकरियों में नोंकझोंक
लखनऊ में बुधवार को विधानसभा के सामने बेरोजगार युवाओं ने जोरदार हंगामा विरोध प्रदर्शन किया। यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 की वेटिंग लिस्ट जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने घेराव करके नारेबाजी किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील किया कि दिवाली उपहार के रूप में लिस्ट जारी करवा दें। विधानसभा के सामने पहुंचे अभ्यर्थी जमीन पर लेट गए। इस दौरान 'वेटिंग लिस्ट जारी करो' के नारे लगाने लगे। अभ्यर्थियों ने कहा कि अंतिम चयन से बाहर हुए उम्मीदवारों को मौका मिलना चाहिए अभी 41,424 पद खाली है जिसे भरना बेहद जरूरी है। प्रदर्शनकरियों का दावा है कि होमगार्ड, यूपी पुलिस और UPSSSC की भर्तियां एक ही समय पर चल रही हैं। कई उम्मीदवार एक से ज्यादा भर्तियों में शामिल हो सकते हैं। चयनितों के दूसरी भर्तियों में जाने से होमगार्ड के 15 से 20 हजार पद खाली रह सकते हैं। अभ्यर्थियों ने नियमों के तहत प्रतीक्षा सूची जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि खाली पदों पर योग्य उम्मीदवारों को मौका देना चाहिए जिससे ग्रामीण युवाओं को आर्थिक मदद मिलेगी और ज्यादा उम्र के कारण भविष्य में मौका छूटने का डर भी कम होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User