वाराणसी में गंगा घाटों की सफाई:डाला छठ से पहले नगर निगम व नमामि गंगे ने चलाया स्वच्छता अभियान
वाराणसी में डाला छठ से पहले शुक्रवार को नगर निगम और नमामि गंगे की ओर से गंगा घाटों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। दशाश्वमेध, राजेंद्र प्रसाद और मानमंदिर घाट पर श्रमदान कर सिल्ट में जमा पॉलिथीन और अन्य कचरा बाहर निकाला गया। अभियान के दौरान श्रद्धालुओं से छठ पूजा को प्लास्टिक मुक्त बनाने और घाटों को स्वच्छ रखने की अपील की गई। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक एवं नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि छठ पूजा स्वच्छता, पवित्रता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का पर्व है। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे नदियों, तालाबों और पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से बाजार में पूजा सामग्री, फल और सब्जियां खरीदने के लिए घर से कपड़े, जूट या कागज के थैले लेकर निकलने की अपील की। दुकानदारों से प्लास्टिक की थैली मिलने पर उसे लेने से मना करने का भी आग्रह किया। उन्होंने पूजा में बांस के सूप, दउरा और मिट्टी के दीयों जैसी पारंपरिक वस्तुओं का इस्तेमाल करने की सलाह दी। पूजा के बाद प्लास्टिक कचरा नदी या तालाब में न डालने और घाटों को स्वच्छ रखने की अपील भी की गई। अभियान में नगर निगम के सुपरवाइजर कामेश्वर सेठ, रिंकू वर्मा, दिनेश, सुनील कुमार, गोपाल, हेमवती, सेवी और भगवान दास सहित अन्य लोग शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)