1.5 करोड़ की चरस के साथ तीन तस्कर पकड़े गए:फिरोजाबाद पुलिस ने 21 किलो से ज्यादा चरस बरामद की, एक आरोपी फरार
फिरोजाबाद के रामगढ़ पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 21.476 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की है। बरामद चरस की कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये बताई गई है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। सीओ सिटी संतोष कुमार पांडे ने मंगलवार दोपहर साढ़े 3 बजे खुलासा करते हुए बताया कि उपनिरीक्षक रोहित तोमर पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि तीन युवक चरस से भरे थैलों के साथ ममता डिग्री कॉलेज के अंडरपास के नीचे खड़े हैं और किसी का इंतजार कर रहे हैं। पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से मुन्तियाज पुत्र शमशुल हसन निवासी आकाशवाणी रोड, खैर मस्जिद के पास, रामगढ़, फईम पुत्र रहीश निवासी नूरनगर तथा मौ. शोएब पुत्र जहीर निवासी दीदामई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से 21.476 किलो चरस बरामद की। वहीं, मौके से इंतजार पुत्र शमशुल हसन फरार हो गया। उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीनों गिरफ्तार आरोपियों और फरार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी मुन्तियाज का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में हुई कार्रवाई में रामगढ़ थाना प्रभारी संजीव कुमार दुबे, उपनिरीक्षक रोहित तोमर समेत पुलिस टीम शामिल रही
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)