लखनऊ में कैफे पर छापा, 42 लोग पकड़े गए:14 हुक्के और 6 चिलम बरामद, संचालक समेत 3 आरोपी पीछे के रास्ते से भागे

Oct 06, 2026 - 16:17
0
लखनऊ में कैफे पर छापा, 42 लोग पकड़े गए:14 हुक्के और 6 चिलम बरामद, संचालक समेत 3 आरोपी पीछे के रास्ते से भागे
लखनऊ के कैसरबाग थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार देर रात सिटी होटल के ऊपर संचालित कैफे टेल्स कैफे में छापा मारा। जहां लोगों को अवैध रूप से हुक्का परोसा जा रहा था। पुलिस ने मौके से हुक्का पीने और परोसने वाले 42 लोगों को हिरासत में लिया। मौके से 14 हुक्के, छह भरी चिलम, 20 खाली चिलम, 10 पाइप और 11 फ्लेवर पैकेट बरामद किए गए। कैफे संचालक सैय्यद जिया अली उर्फ दाऊद, बिलाल और सारिक पुलिस को देखकर पीछे के रास्ते से भाग निकले। इंस्पेक्टर कैसरबाग अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि 5 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिटी होटल के ऊपर स्थित कैफे टेल्स कैफे में ग्राहकों को अवैध रूप से हुक्का परोसा जा रहा है। सूचना पर कैसरबाग पुलिस टीम ने कैफे में छापा मारा। चौथी मंजिल पर पहुंचने पर कई लोग टेबल के आसपास बैठे हुक्का पीते मिले। हुक्के का धुआं कैफे के हॉल और सीढ़ियों तक फैला था। दरवाजा अंदर से बंद कर भागने की कोशिश पुलिस को देखकर कैफे संचालकों में से एक ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। पुलिस ने दरवाजा खुलवाया और अंदर दाखिल हुई। वहां 11 टेबलों पर 14 हुक्के रखे मिले। पुलिस को देखते ही कैफे संचालन से जुड़े तीन लोग पीछे के रास्ते से भाग निकले। पुलिस ने घेराबंदी कर हुक्का पीने और परोसने वाले 42 लोगों को पकड़ लिया। किचन से भी मिला सामान पुलिस ने किचन की तलाशी ली तो छह क्षतिग्रस्त हुक्के, छह भरी चिलम, 20 खाली चिलम, 10 पाइप और 45-45 ग्राम के 11 फ्लेवर पैकेट मिले। काउंटर से तीन मोबाइल फोन और 2,420 रुपए भी बरामद किए गए। कर्मचारी बोला- ज्यादा मुनाफे के लालच में चलाते हैं पूछताछ में पकड़े गए कर्मचारी शाहरूख अंसारी ने बताया कि कैफे में चोरी-छिपे हुक्का परोसा जाता था। उसने पुलिस को बताया कि कैफे संचालक सैय्यद जिया अली उर्फ दाऊद, बिलाल और सारिक ने उसे काम पर रखा था। अधिक पैसे कमाने के लालच में वह हुक्का परोसता था। हुक्के परोसे जाने पर प्रतिबंध की जानकारी होने के बावजूद वह काम कर रहा था। पुलिस ने हुक्का बार संचालन का लाइसेंस मांगा, लेकिन कर्मचारी कोई लाइसेंस नहीं दिखा सका।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User