1 घंटे की बारिश में नगरनिगम ऑफिस के बाहर जलभराव:रुद्राक्ष के बाहर भरा पानी, लोग बोले- चलने में होती है समस्या

Oct 07, 2026 - 22:08
0
1 घंटे की बारिश में नगरनिगम ऑफिस के बाहर जलभराव:रुद्राक्ष के बाहर भरा पानी, लोग बोले- चलने में होती है समस्या
वाराणसी में करीब एक घंटे की बारिश ने एक बार फिर जलभराव से निपटने के नगर निगम के दावों पर सवाल खड़े कर दिए। नगर निगम कार्यालय बाहर और रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के बाहर सड़क पर पानी जमा हो गया। बुधवार सुबह इसी रुद्राक्ष परिसर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने आर्बे कॉरिडोर का उद्घाटन किया था। बारिश के बाद यहां आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हुई। पैदल चलना मुश्किल रहा, वहीं बाइक सवारों को पानी के नीचे सड़क के गड्ढे दिखाई नहीं देने से हादसे का डर बना रहा। नगर निगम ऑफिस के पास ही जमा हुआ पानी नगर निगम कार्यालय से कुछ ही दूरी पर रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के बाहर बारिश का पानी जमा हो गया। इससे सड़क से गुजरने वाले लोगों को पानी के बीच से निकलना पड़ा। जलभराव वाले हिस्से में वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई। लोग बोले- बारिश होते ही यही हाल स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां बारिश के बाद अक्सर पानी जमा हो जाता है। उनका कहना है कि पानी भरने के बाद पैदल निकलना मुश्किल हो जाता है। बाइक से गुजरते समय सबसे ज्यादा डर रहता है, क्योंकि पानी के नीचे सड़क पर बने गड्ढे दिखाई नहीं देते। उद्घाटन के कुछ घंटे बाद ही जलभराव बुधवार सुबह रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने आबे कॉरिडोर का उद्घाटन किया था। लेकिन शाम को हुई बारिश ने रुद्राक्ष के सामने जल जमाव कर दिया, जिससे नमो बुक फेस लगाने, गुजरात से आए लोगों को भी आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User