एमजेपीआरयू में स्टूडेंट्स ने विकसित भारत थीम पर बनाई रंगोली:2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का दिया खास संदेश
महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय (एमजेपीआरयू) बरेली में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत स्टूडेंट्स ने रंगोली बनाई। इनमें 'विकसित भारत 2047' की थीम पर खास संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने विकसित भारत के प्रति अपना भविष्य-दृष्टिकोण बताया। तकनीकी शिक्षा, समाज सेवा, कृषि, प्रौद्योगिकी, औद्योगिक और आर्थिक विकास जैसे विषयों पर रंगोलियां बनाई गईं। रंगों और कला के माध्यम से संदेश दिया गया कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में शिक्षा, नवाचार, प्रौद्योगिकी, कृषि, उद्योग व सामाजिक सहभागिता की अहम भूमिका होगी। कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने इसे रचनात्मक सोच और राष्ट्र के भविष्य के प्रति संवेदनशीलता बताया। डॉ. ज्योति पाण्डेय, डॉ. रीना, डॉ. इंदरप्रीत, डॉ. सौरभ और कल्चरल क्लब के स्टूडेंट्स ने सहयोग किया। प्रियंका, नेहा, रागिनी, नीति, मोहिनी ने रंगोली बनाई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)