10 दिन की तलाश, पुलिस खाली हाथ:आजमगढ़ में फर्जी पते पर लाइसेंस हासिल करने वाले शाहिद की तलाश में मुंबई में छापेमारी, पकड़ से दूर अयाज

Oct 14, 2026 - 14:35
0
10 दिन की तलाश, पुलिस खाली हाथ:आजमगढ़ में फर्जी पते पर लाइसेंस हासिल करने वाले शाहिद की तलाश में मुंबई में छापेमारी, पकड़ से दूर अयाज
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के रहने वाले मोहम्मद इबराक के साथ ही मोहम्मद शाहिद ने भी आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र के मिर्जापुर ब्लाक के उसी मकान नंबर से रिवाल्वर का लाइसेंस बनवाया था। जिस पते पर मोहम्मद इबराक ने बनवाया था। मोहम्मद इमराक को 4 अक्टूबर को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि दूसरे सहयोगी मोहम्मद शाहिद की तलाश में आजमगढ़ जिले की पुलिस फ्लाइट से मुंबई भी गई पर 10 दिनों के भीतर कुछ भी हासिल नहीं कर पाई और खाली हाथ लौट आई।इसके साथ ही दूसरे जिलों के रहने वाले इन आरोपियों की लाइसेंस प्रक्रिया में फर्जी डॉक्यूमेंट उपलब्ध कराने वाला अयाज बेग भी पुलिस की पकड़ से दूर है। ऐसे में निजामाबाद थाने की पुलिस पूरी तरह से कटघरे में खड़ी नजर आ रही है। जिस तरह से इतने बड़े मामले में आरोपियों कि अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई। निश्चित रूप से इसे संबंधित थाने की पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठने लाजिमी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि था थाने की पुलिस के सहयोग के बिना यह संभव नहीं है। गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद इबराक ने आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के मिर्जापुर ब्लॉक के फर्जी पते से वर्ष 2010 में पिस्टल के लाइसेंस हासिल कर लिए। 16 वर्षों से आरोपी लगातार अपने लाइसेंस का रिनुअल कराता रहा। इसके साथ ही आरोपी ने अपने लाइसेंस को ऑल इंडिया भी करा डाला। आरोपी के लाइसेंस बनवाने में निजामाबाद थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव का रहने वाला अयाज बेग भी शामिल है। अयाज बेग ने अपने परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के नाम पर एक दर्जन से अधिक सदस्यों के नाम पिस्टल, राइफल और बंदूक के लाइसेंस बनवा डालें। आरोपियों ने की सिस्टम में सेंधमारी आरोपियों ने सिस्टम में किस तरह से सेंधमारी की है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मोहम्मद इबराक और मोहम्मद शाहिद ने अपना नाम एस आई आर में भी दर्ज करवा लिया। यह कोई पहला मौका नहीं है जबकि दूसरे जिले और प्रदेश के रहने वाले ने अपना नाम एस आई आर में दर्ज करवाया हो। इससे पहले निजामाबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले मोहम्मद कुद्दूस जो कि ऑस्ट्रेलिया का नागरिक था ने भी आजमगढ़ की एसआईआर लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा लिया था। तैयार करवाए थे फर्जी डॉक्यूमेंट आरोपी मोहम्मद इबराक ने आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र के मिर्जापुर के पते से जो भी प्रमाण पत्र आदि बनवाए गये है सभी पूरी तरह से फर्जी है। आरोपी ने जूनियर हाई स्कूल मिर्जापुर से कक्षा 8 तक का स्थानांतरण प्रमाण पत्र बनवाया था जो की पूरी तरह से फर्जी है। इसके साथ ही आरोपी द्वारा बनवाए गए कई डॉक्यूमेंट में जन्मतिथि की भी अलग-अलग तिथियां हैं। जो बातें सामने आई है। डीएम ने मांगी है रिपोर्ट वही इस पूरे मामले के सामने आने के बाद जिले के डीएम रविंद्र कुमार ने आजमगढ़ पुलिस से शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया है। जिसके आधार पर लाइसेंस कैंसल किया जाएगा। इसके साथ ही एसआईआर प्रक्रिया की भी जांच कराई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User