10 को तुलसीदास घाट से निकलेगी 26 वीं कलश यात्रा:आयोजन समिति ने मेयर महंत गिरीशपति त्रिपाठी को आमंत्रित किया

Oct 08, 2026 - 13:34
0
10 को तुलसीदास घाट से निकलेगी 26 वीं कलश यात्रा:आयोजन समिति ने मेयर महंत गिरीशपति त्रिपाठी को आमंत्रित किया
केंद्रीय दुर्गा पूजा रामलीला समन्वय समिति की ओर से 10 अक्टूबर को 26वीं कलश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा को लेकर समिति के प्रवक्ता भानु प्रताप सिंह एवं कलश यात्रा प्रभारी बिंदु सिंह ने अयोध्या के मेयर महंत गिरीशपति त्रिपाठी से मुलाकात कर उन्हें कलश यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। दोपहर 3:30 बजे संत तुलसीदास घाट से प्रारंभ होगी समिति पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले 25 वर्षों से बहनों द्वारा निकाली जा रही कलश यात्रा का यह 26वां वर्ष है। कलश यात्रा 10 अक्टूबर को दोपहर 3:30 बजे संत तुलसीदास घाट से प्रारंभ होगी। यात्रा के दौरान श्री तिवारी मंदिर पर प्रत्येक वर्ष की तरह मेयर महंत गिरीशपति त्रिपाठी द्वारा आरती एवं पुष्पवर्षा की परंपरा भी निभाई जाएगी। आरती एवं पुष्पवर्षा की व्यवस्था कराने का आश्वासन उन्होंने ने इस परंपरा के तहत आरती एवं पुष्पवर्षा की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया।मुलाकात के दौरान पंचकोसी परिक्रमा क्षेत्र में माता दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना को लेकर दुर्गा पूजा समितियों के सामने आने वाली समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। समिति पदाधिकारियों ने विभिन्न समितियों की समस्याओं से मेयर को अवगत कराया। जल्द ही सभी दुर्गा पूजा समितियों के साथ बैठक होगी मेयर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही सभी दुर्गा पूजा समितियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में समितियों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस संबंध में उन्होंने ने केंद्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल से भी बातचीत की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User