बरेली में सपाई सड़कों पर, आधा किमी लंबा पैदल मार्च:चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, गूंजे 'वोट चोर-चंदा चोर' के नारे, हजारों कार्यकर्ता शामिल

Oct 08, 2026 - 13:34
0
बरेली में सपाई सड़कों पर, आधा किमी लंबा पैदल मार्च:चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, गूंजे 'वोट चोर-चंदा चोर' के नारे, हजारों कार्यकर्ता शामिल
बरेली में समाजवादी पार्टी ने SIR और वोट चोरी के आरोपों को लेकर एक विशाल विरोध प्रदर्शन किया। सपा कार्यालय से शुरू हुए इस पैदल मार्च में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों की कतार करीब आधा किलोमीटर लंबी नजर आई, जिससे पूरे रास्ते लाल-हरे झंडों और बैनरों का सैलाब देखने को मिला। हाथों में तख्तियां, चुनाव आयुक्त पर निशाना सड़क पर उतरे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के हाथों में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और बर्खास्तगी की मांग वाली तख्तियां व बैनर मौजूद थे। प्रदर्शन के दौरान सपाई लगातार जोरदार नारेबाजी करते दिखे— "वोट चोर कहां मिलेंगे, बीजेपी के दफ्तर में", "चंदा चोर कहां मिलेंगे, बीजेपी के दफ्तर में" और "ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो"। सांसद, विधायक समेत शीर्ष पदाधिकारी रहे मौजूद इस पैदल मार्च की अगुवाई जिले के वरिष्ठ सपा नेताओं ने की। मौके पर सांसद नीरज मौर्य, विधायक अताउर रहमान, विधायक शहजिल इस्लाम, जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी सहित पूर्व विधायक, महिला सभा और पार्टी के फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल रहे। नेताओं का दो टूक बयान— 'इस्तीफा नहीं तो देशभर में होगा प्रदर्शन' सपा नेताओं ने साफ कहा कि लोकतंत्र और निष्पक्ष मतदान प्रणाली की रक्षा के लिए यह विरोध जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक बरेली ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश और देश स्तर पर इस तरह के आंदोलन चलाए जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User