10 फीट का अजगर हाईवे पर मिला,दो युवकों ने बचाया:बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थमी, वन विभाग नहीं पहुंचा तो जंगल में छोड़ा

Oct 16, 2026 - 13:08
0
10 फीट का अजगर हाईवे पर मिला,दो युवकों ने बचाया:बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थमी, वन विभाग नहीं पहुंचा तो जंगल में छोड़ा
बाराबंकी में लखनऊ-बहराइच हाईवे पर शहाबपुर के पास ओवरब्रिज पर 10 फीट का अजगर दिखा। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अजगर के कारण सड़क हादसे का खतरा बढ़ गया। कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही पर भी असर पड़ा। इस दौरान अभिषेक मिश्र और मोहित जायसवाल ने दोस्तों की मदद से अजगर को पकड़ा और जंगल में छोड़ दिया। अजगर देखने के लिए ओवरब्रिज पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई थी। युवकों ने वन विभाग को जानकारी दी, लेकिन टीम देर तक मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अजगर को बोरी में सुरक्षित रखा और आबादी से दूर जंगल में छोड़ दिया। बताया गया कि अभिषेक और मोहित पहले भी कई सांपों को पकड़कर जंगल में छोड़ चुके हैं। स्थानीय लोग उनकी इस पहल की तारीफ कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User