10 साल की बच्ची से छेड़छाड़, बुजुर्ग गिरफ्तार:दुकान के पीछे बने घर में ले गया था 60 साल का आरोपी

Oct 03, 2026 - 23:10
0
10 साल की बच्ची से छेड़छाड़, बुजुर्ग गिरफ्तार:दुकान के पीछे बने घर में ले गया था 60 साल का आरोपी
लखीमपुर में शनिवार दोपहर 10 साल की बच्ची घर से घरेलू सामान लेने निकली थी। परिजनों का आरोप है कि मोहल्ले के दुकानदार मकबूल अहमद उसे बहला-फुसलाकर दुकान के पीछे बने घर में ले गया। वहां बच्ची से छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर बच्ची को छोड़ा परिजनों के मुताबिक, बच्ची ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुटने लगे। यह देखकर आरोपी ने बच्ची को छोड़ दिया। बच्ची रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया परिजनों ने आरोपी का विरोध करते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और 60 वर्षीय मकबूल अहमद को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। उससे पूछताछ की जा रही है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा पुलिस के अनुसार, बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User