PM-CM को सोशल मीडिया जान से मारने की धमकी:आरोपी के खिलाफ केस दर्ज, वीडियो सामने आने पर एक्शन

Oct 03, 2026 - 23:10
0
PM-CM को सोशल मीडिया जान से मारने की धमकी:आरोपी के खिलाफ केस दर्ज, वीडियो सामने आने पर एक्शन
कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के संबंध में अभद्र एवं आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान बिठूर थाना क्षेत्र के परगना बांगर निवासी बबलू पासवान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे देर रात गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी की तहरीर पर केस दर्ज पुलिस के मुताबिक, कल्याणपुर थाने की आईआईटी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अमित मलिक को तीन अक्टूबर की शाम करीब पांच बजे सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली। वीडियो देखने पर उसमें एक व्यक्ति प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के संबंध में अभद्र एवं आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करता दिखाई दिया। वीडियो में दोनों के खिलाफ गाली-गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी देने की बात भी सामने आई। फ्लैट में मजदूरी के दौरान बनाया गया वीडियो पुलिस की तहरीर के अनुसार वीडियो में दिखाई देने वाले व्यक्ति की पहचान बबलू पासवान पुत्र स्वर्गीय पप्पू, निवासी ग्राम परगईयां बांगर, थाना बिठूर, कानपुर नगर के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 35 वर्ष बताई गई है। स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाने पर पुलिस को पता चला कि बबलू मजदूरी करता है। एफआईआर के मुताबिक घटना के समय बबलू कल्याणपुर के नानकारी स्थित एक फ्लैट में मजदूरी कर रहा था। इसी दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के संबंध में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जुटाई जानकारी वीडियो की जानकारी मिलने के बाद चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान और घटना से जुड़ी जानकारी जुटाने के बाद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। कल्याणपुर थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी बबलू पासवान को देर रात मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। उसे रविवार को जेल भेजा जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User