100 छात्राओं ने किया अपने को हॉस्टल में बंद:आजमगढ़ के जीयनपुर थाना क्षेत्र के नवोदय विद्यालय का मामला, कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग
आजमगढ़ जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र के नवोदय विद्यालय की 100 से अधिक छात्राओं ने खुद को हॉस्टल के अंदर एक कमरे में बंद कर लिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद विद्यालय के प्राचार्य ने मामले की सूचना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दी। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने 5 घंटे तक मान मनौव्वल की जिसके बाद छात्राओं ने दरवाजा खोला। इसके बाद आरोपी कर्मचारियों पर कार्रवाई किए जाने का आश्वाशन दिया गया। और इसके बाद छात्राओं को अधिकारियों की मौजूदगी में खाना खिलाया गया। महिला कर्मचारी से हुई थी छेड़छाड़
आजमगढ़ जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र के नवोदय विद्यालय में कार्यरत एक महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। इस मामले का आरोपी गुड्डू प्रसाद जो की कर्मचारी है उस पर लगा था। इस मामले की जानकारी जब महिला कर्मचारियों ने छात्रों को दी तो छात्रों ने भाव बेस में आकर गुड्डू प्रसाद को हटाने को लेकर एक कमरे में अपने को बंद कर लिया। मामले की जानकारी मिलते ही नवोदय स्कूल के प्राचार्य मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को दी। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी सगड़ी क्षेत्राधिकारी लालगंज, एसडीएम लालगंज और एसडीएम सगड़ी ने छात्राओं को समझा बुझाकर खाना खिलाया। और आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया जिसके बाद इस मामले समाप्त हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)